E-Vehicle Info

अगले महीने भारत में आ रही ये तीन इलेक्ट्रिक कारें

नए साल 2023 के पहले महीने में लॉन्च होगी तीन इलेक्ट्रिक कारें। महिंद्रा की और से आने वाली धांसू इलेक्ट्रिक SUV.  

जनवरी 2023 में लॉन्च होने वाली EV

साल 2022 ख़तम होने को आया है।  ये इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए बहुत बेहतरीन साल रहा है।  भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को इसी साल हमने नई दिशा मिलते देखी है।  पुरे साल भर में भारत में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च होते देखा है।  लेकिन 2023 भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए इससे बड़ी सौगात लेकर आने वाला है।  साल के पहले ही महीने में भारत में 3 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने होने वाली है।  बात करेंगे उन तीन इलेक्ट्रिक कारों की जो भारत में लॉन्च होने वाली है – 

1. Mahindra XUV 400
2. BYD Atto 3
3. MG Air Ev

1. Mahindra XUV 400

Mahindra Motors ने कुछ समय पहले अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया था। इसे XUV 400 का नाम दिया गया है। Mahindra ने अब तक इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू नहीं की थी। ना ही कंपनी द्वारा इसका प्रोडक्शन शुरू किया गया था।  लेकिन जनवरी 2023 से महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग और डिलीवरी का काम शुरू करने जा रही है।  कंपनी ने बताया ककी उन्होंने इसी महीने से XUV 400 के प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। 

Mahindra XUV 400 डिज़ाइन:- 

इस इलेक्ट्रिक SUV में आगे की ओर ब्लैकड-आउट ग्रिल, नए 15-इंच के अलॉय व्हील्स, स्मोक एलईडी टेल लैंप जैसे अलग -अलग डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें कॉपर कलर इन्सर्ट्स के साथ नए डबल रंग भी  शामिल किए गए है। 

Mahindra XUV 400 फीचर्स:-

  • टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • कलर-एमआईडी
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ 
  • लेदर से कवर स्टीयरिंग वील 
  • लेदरेट अपहोल्स्ट्री 
  • लाइटिंग के लिए नई हेडलाइट, फ्रंट हेडलाइट्स और टेल लैम्प 

Mahindra XUV 400 स्पेसिफिकेशन:- 

Battery Pack  39.4 kWh
Motor Power & Torque  150 bhp & 310 Nm
Charging  80 % In 50 Minute ( by 50 kW DC charger)
Range  456km

Mahindra XUV 400 Price:- 

कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 17 लाख रूपए हो सकती है। 

Read More:-कब और किस कीमत पर लॉन्च होगी Mahindra की नई इलेक्ट्रिक XUV400 


2. BYD Atto 3 

BYD एक चाइनीस ऑटोमेकर कंपनी है। कंपनी ने अक्टूम्बर 2022 में भारतीय बाज़ारो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Atto को लॉन्च किया था।  कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी। इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी अब कंपनी जनवरी 2023 से शुरू करने जा रही है।  बता दे की कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने के एक महीने में ही 1500 से ज्यादा बुकिंग प्राप्त कर ली थी।  इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने जा रही है।  

Read More:- BYD Atto 3 : एक महीने में 1500 से ज्यादा बुकिंग, अगले महीने से डिलीवरी शुरू

BYD Atto 3 फीचर्स:– 

ये इलेक्ट्रिक SUV बेहतरीन आधुनिक फीचर्स से लेस्स है। बात करते इस इलेक्ट्रिक SUV में मिलने वाले शानदार फीचर्स की – 

  • एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) BYD डिपॉयलट 7 एयरबैग
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • एक 12.8-इंच का एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड
  •  360° होलोग्राफिक ट्रांसपैरेंट इमेजिंग सिस्टम
  •  keyless entry
  • व्हीकल टू लोड (VTOL) मोबाइल पॉवर स्टेशन
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • आठ-स्पीकर साउंड सिस्टम,
  • सिक्स-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
  • आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल

BYD Atto 3 स्पेसिफिकेशन:- 

Battery Pack   60.48kWh
Motor Power & Torque   204 PS & 310Nm
Charging time  80 % in 50 Minutes (by 80 kW DC charger)
Range  521 Km/charge

BYD Atto 3 Price:-

कंपनी ने लॉन्चिंग के समय कीमतों की घोषणा नहीं की थी लेकिन हाल ही में BYD द्वारा इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों को रीवील किया गया। ये इलेक्ट्रिक कार भारत में एक वैरिएंट्स के साथ आती है जिसकी कीमत 34 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए है।

Read More:- BYD ने भारत में लॉन्च की 521 Km से ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक SUV: Atto3


  3. MG Air EV 

 

MG मोटर की ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार कितने समय से अनुमानित है की भारत में लॉन्च होगी।  लेकिन अब MG की इस छुटकू इलेक्ट्रिक कार का इंतजार खत्म होने जा रहा है।  अगले महीने जनवरी 2023 में ग्रेटर नोयडा में ऑटो एक्सपो 2023 होने जा रहा है। कंपनी अपनी सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक हेचबैक को यहाँ लॉन्च करने वाली है।  ये इलेक्ट्रिक कार इंडोनेशिया में आने वाले Wuling Air EV पर आधारित इलेक्ट्रिक कार है।  

MG Air EV डिज़ाइन:- 

ये इलेक्ट्रिक कार छोटी साइज के साथ आती है।  इसकी लंबाई 2.9 मीटर और व्हीलबेस 2.01 मीटर का है। इलेक्ट्रिक कार का इंटरनेशनल मॉडल बॉक्सी डिजाइन वाला है जिसमें दो दरवाजे लगाए गए है। इसमें केबिन स्पेस के साथ काफी लेग स्पेस भी मिलता है। कंपनी भारत में इसकी डिज़ाइन में हल्का बदलाव करके लॉन्च कर सकती है। 

MG Air EV फीचर्स:-

  • 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • फ़ोन चार्जिंग के लिए यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट
  • सीट बेल्ट रिमाइंडर, एसी
  • ई-एबीएस
  • पार्किंग सेंसर 
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी

Read More:- भारत के लिए MG की नई इलेक्ट्रिक कार, कीमत है 10-12 लाख

 MG Air EV स्पेसिफिकेशन:- 

Battery Pack 26.7kWh kWh
Motor Power 40 Bhp
Charging  Full charge in 5 hrs (by 6.6 kW AC charger)
Range  300 Km/charge

MG Air EV Price:- 

जानकारी के लिए बता दे कंपनी की और से अभी तक किसी भी तरह की कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं बताई गयी है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये इलेक्ट्रिक कार दो वैरिएंट्स में आ सकती है जिसमे स्टैण्डर्ड वैरिएंट की कीमत 10 लाख (अनुमानित) और हाई वैरिएंट्स की कीमत 15 लाख रूपए (अनुमानित) हो सकती है। 

Conclusion:-

तो ये थी वो तीन इलेक्ट्रिक कारें जो जनवरी महीने में लॉन्च होने वाली है और उनकी डिलीवरी -बुकिंग स्टार्ट होने वाली है।  साल 2023 इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए और बेहतर ऑप्शन लेकर आने वाले है। कुछ बड़ी कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लेकर आने को तैयार है और कुछ कंपनी अपने प्रोडक्ट पर काम कर रही है।  

Read More:- भारत में जल्द आ रही है ये 10 लाख से सस्ती इलेक्ट्रिक कार | Upcoming EV Under 10 Lakh

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment