E-Vehicle Info

BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडोन : अगले महीने होगी भारत में लॉन्च

https://e-vehicleinfo.com/hindi/bmw-i7-launch-next-month/

BMW करेगी अपनी इलेक्ट्रिक सेडोन  BMW i7 को जनवरी में लॉन्च।  जानते है इस लक्ज़री इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत और रेंज।  

BMW India:- भारत में लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ रही है इसे ही देखते हुए BMW भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के लिए नई योजना लेकर आई है। BMW इंडिया में अगले महीने अपनी इलेक्ट्रिक सेडोन लॉन्च करने जा रही है। इस बात की जानकारी कंपनी के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने दी और बताया की i7 भारत में इलेक्ट्रिक सेडोन सेगमेंट की लीडर शाबित होने वाली है। 

BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडोन

BMW i7 न्यू-जेनरेशन 7 सीरीज का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन होने वाला है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाना है। डिजाइन के बारे में बात करे तो, इसमें एक बड़ा ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स, मल्टी-स्पोक एलॉय आदि मिलते हैं। i7 को घुमावदार डिस्प्ले, बीएमडब्ल्यू की नवीनतम इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स भी मिलते है।  

https://e-vehicleinfo.com/hindi/bmw-i7-launch-next-month/

BMW i7 स्पेसिफिकेशन्स:-

Battery Pack  101.7 kWh
Motor & Torque  528 bhp & 745 Nm
Top Speed  240 Km/ph
Range  624 Km/charge

बैटरी पैक:- इस इलेक्ट्रिक सेडोन में 101.7 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। 

मोटर पावर:- रिपोर्ट्स के मुताबित इस इलेक्ट्रिक सेडान में दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलने वाली है।  ये 528 bhp का पावर जनरेट करती है।  

टार्क:- इसकी मोटर 745 Nm का पीक टोरक्व जनरेट करती है।  

टॉप स्पीड:- ये एक हाई स्पीड EV रहने वाली है। जिसमे कंपनी के अनुसार 240 Km/ph की टॉप स्पीड मिलती है।  

चार्जिंग टाइम:– BMW i7 195 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो सिर्फ 10 मिनट के समय में  170 किमी की रेंज जोड़ सकता है।  

रेंज:- कंपनी की और से दावा किया गया है कि यह 624 किमी प्रति चार्ज (WLTP परीक्षण चक्र) तक की रेंज पेश करता है।

मर्सिडीज़-बेंज EQB 300 से मुकाबला:- 

अगले महीने लॉन्च होने के बाद ये इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाज़ारो में मर्सिडीस-बेंज EQB से सीधा मुकाबला करेगी।  मर्सिडीस ने भी इसी महीने अपनी इलेक्ट्रिक कार EQB को भारत में लॉन्च किया है।  ये दो प्रीमियम सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों की टक्कर होने वाली है।  BMW अगले महीने होने वाले Joytown Event 2023 में 8 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है।  i7 भी उन्ही में से एक प्रोडक्ट है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को लीड करेगा। 

Read More:- मर्सिडीज बेंज ने भारत में लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUV : E-QB 300

BMW भारत में कीमत :- 

कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी कीमतों का खुलासा नहीं है।  जनवरी 2023 में इस इलेक्ट्रिक सेडोन को जब लॉन्च किया जायेगा कंपनी तभी इसकी प्राइस को अनाउंस करेगी।  रिपोर्ट्स के मुताबित इस लक्ज़री और प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडोन की भारत में 2.50 करोड़ रूपए -शोरूम कीमत हो सकती है।  

Read More:- Citroen E C3 : भारत में आने वाली है 300 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment