राष्ट्रपति ने लॉन्च किया EV यात्रा पोर्टल : EV User’s को बड़े फायदे

https://e-vehicleinfo.com/hindi/ev-yatra-app-launch/

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया भारत में EV यात्रा पोर्टल। EV यूजर को मिलेगी आसानी से नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी।  

EV यात्रा पोर्टल

बुधवार को राष्ट्रीय ऊर्जा सरंक्षण दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथो से EV यात्रा पोर्टल को लॉन्च किया।  ये पोर्टल भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस पोर्टल के माधयम से इलेक्ट्रिक व्हीकल के यूजर अपने नजदीकी क्षेत्र में EV चार्जिंग स्टेशन का आसानी से पता लगा सकते है। आज राष्ट्रीय ऊर्जा सरंक्षण दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार और राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्मेषण पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया।  इसके अलावा पर्यावरण सरंक्षण हेतु इलेक्ट्रिक व्हीकल की उपयोगिता को भी समझाया।  

क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी:- 

EV  यात्रा पोर्टल के द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल के मालिकों को कई तरह की सुविधाएं मिलने वाली है। आपको इन सुविधाओं का फायदा लेने के लिए EV यात्रा मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होता है।  ये एप्लीकेशन प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोने पर ही उपलब्ध है।  इसे  करने के बाद आप को इसमें अपना अकाउंट लॉग-इन करना होता है।  इसके बाद आप अपने आस-पास के नजदीकी इलाके में जितने भी इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन है उनकी नेविगेशन आसानी से पा सकते हो।  ये आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग समस्या से निबटने में सहायक है।  

BEE ने बनाया एप्लीकेशन को-

BEE ( ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) ने इस एप्लीकेशन को विकसित किया है।  जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिसिटी से  व्हीकल के लिए अपने नजदीक में उपलब्ध सार्वजानिक चार्जिंग स्टेशन की जानकारी उपलब्ध कराना है। चार्जिंग स्टेशन के अलावा इस एप्लीकेशन को तैयार करने के पीछे मुख्य लक्ष्य भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देना है और उसके लिए कई तरह की केंद्र और राज्य स्तरीय प्रयासों से संबधित जानकारी उपलब्ध करने है।  

क्या कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने:- 

इस पोर्टल को लॉन्च करते समय आज सभा को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा, “यह सुनिश्चित करना हम सभी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आने वाली पीढ़ियां प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस लें, अच्छी तरह से प्रगति करें और स्वस्थ जीवन जीएं। स्वच्छ हवा में सांस लेना एक बुनियादी मानव अधिकार है। रक्षा करके। पर्यावरण, हम कई मानवाधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि “जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों का सामना करते हुए, ऊर्जा संरक्षण एक वैश्विक और साथ ही राष्ट्रीय प्राथमिकता है।”

Read More:- Kia ने लगाया भारत का सबसे तेज़ चार्जर, 40 मिनट में फुल चार्ज

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment