E-Vehicle Info

हीरो लेक्ट्रा की नई इलेक्ट्रिक साइकिल : एक मोबाइल के दाम पर

 

 

हाल ही में हीरो साइकिल्स लिमिटेड के ई-साइकिल डिवीजन हीरो लेक्ट्रो ने भारत में H3 और H5 के दो नए मॉडल लांच किये हैं। दोनों ई-साइकिल H3 और H5 जिनकी कीमत क्रमशः 27,499 ₹ और 28,499₹  भारतीय बाजार के लिए सेगमेंट में पहली सुविधाएँ प्रदान करते हैं। H5 ग्रोवी ग्रीन और ग्लोरियस ग्रे कलर में उपलब्ध है, वहीं H3 ब्लैक-ग्रीन और ब्लैक-रेड में उपलब्ध है। जो EV के शौकीन ग्राहकों व फिटनेस पसंदीदा लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं इनके सभी फीचर्स के बारे में।


1. Hero Lectro H3 | Range – 30 km/Charge

इस हीरो लेक्ट्रो के इलेक्ट्रिक साइकिल में चार्जिंग पोर्ट, एक कार्बन स्टील फ्रेम, और सभी मौसम में उपयोग के लिए IP67-रेटेड वॉटरप्रूफ इन-ट्यूब ली-आयन बैटरी और विस्तारित समय में धूल से बचने की पूरी सुविधा दी गई है। साथ ही Hero Lectro H3 में दोहरे डिस्क ब्रेक के शानदार फीचर से आप शहरी रास्तों व ऑफ ट्रैक रास्तों पर भी आसानी से ट्रैकिंग कर सकते हैं।

 

Price  27,499 रूपए  (एक्स-शोरूम)
Battery Capacity IP67 5.8 Ah Li-Ion Intube battery. Water & dust proof.
Charging Time  3-4 घण्टे
Range  30 Km/Charge
Motor 250W, BLDC Rear Hub Motor
Top Speed  25 Km/Ph
Available Colors  Blazing Black-Red, Blissful Black-Green

2. Hero Lectro H5 | Range – 30 km/Charge

नई हीरो लेक्ट्रो H5 में एक स्मार्ट Led डिस्प्ले है और यह  25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम है। साथ ही इसमें एक IP67 ली-आयन 5.8Ah इंट्यूब बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 30 किमी तक की रेंज के साथ 4 घंटे में एक पूर्ण चार्ज प्रदान करता है।

 

Price 28,499 रूपए  (एक्स-शोरूम)
Battery Capacity IP67 5.8 Ah Li-Ion Intube battery. Water & dust proof.
Charging Time  3-4 घण्टे
Range  30 Km/Charge
Motor 250W, BLDC Rear Hub Motor
Top Speed  25 Km/Ph
Available Colors  Groovy Green, Glorious Gray

FAQs

Q. Hero Lectro H5 को चलाने के लिए क्या लाइसेंस की जरूरत है?

Ans. हाँ, Hero Lectro H5 को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।

Q. Hero Lectro H3 की बैटरी क्षमता कितनी है?

Ans. Hero Lectro H3 की बैटरी क्षमता 5.8 Ah है।

Q. Hero Lectro H5 फुल चार्ज पर कितनी रेंज प्रदान करता है?

Ans. Hero Lectro H5 30 किमी/चार्ज की रेंज प्रदान करता है।

Q. Hero Lectro H3 की टॉप स्पीड क्या है?

Ans. Hero Lectro H3 की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।

Q. क्या इलेक्ट्रिक साइकिल सेहत के लिए अच्छी है?

Ans. इलेक्ट्रिक साइकिलिंग लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र रूप से बेहतर जीवन शैली की दिशा में साइकिल चलाने में मदद कर सकती है। अतः यह कहना सही है कि वह स्वास्थ्य के लिए अच्छी है।

निष्कर्ष –

जैसा कि लॉन्च के बारे में बोलते हुए, हीरो साइकिल्स के निदेशक, आदित्य मुंजाल ने कहा, “हीरो लेक्ट्रो ब्रांड में नए GEMTECTM मॉडल की शुरूआत ने आज की जीवनशैली और हलचल को प्रतिबिंबित करने के लिए डिज़ाइन किए गए उन्नत, अभिनव और टिकाऊ गतिशीलता समाधानों का मार्ग प्रशस्त किया है। तो इससे यह अनुमान लगाना बिल्कुल भी ग़लत नहीं होगा कि आने वाले समय में Electric Vehicle भारत में एक बेहतर व आशाजनक बाजार को जन्म देने वाले हैं।

EV Hindi

Add comment