E-Vehicle Info

मयूरी इलेक्ट्रिक रिक्शा : जानिए कीमत रेंज और फीचर्स के बारे में

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक रिक्शा में से एक है मयूरी इलेक्ट्रिक रिक्शा। केवल 1 लाख रूपए की कीमत में मिलता है ये शानदार इलेक्ट्रिक रिक्शा।  


इलेक्ट्रिक रिक्शा

भारत में दिन-प्रतिदिन बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने लोगो को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ लाया है। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल पेट्रोल, डीज़ल का विकल्प  बनते जा रहे है। अगर बात की जाये इंडियन मार्केट की तो यहाँ विशेष रूप से इलेक्ट्रिक रिक्शा ने अपना प्रभाव छोड़ा है।  भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में सबसे पहले रिक्शा सेगमेंट ने तेज़ी पकड़ी थी।  आज भी भारत में अच्छे-खासे स्तर पर इलेक्ट्रिक रिक्शा देखे जा सकते है।  भारत में अभी केवल कुछ चुनिंदा कम्पनियां ही है जो इलेक्ट्रिक रिक्शा बनाती है।  उन्ही कम्पनियो में से एक बड़ा नाम – सायरा इलेक्ट्रिक का आता है।  

सायरा इलेक्ट्रिक

ये दिल्ली स्थित ऑटोमेकर कंपनी है।  इसकी शुरुआत वर्ष 1981 में हुई थी।  कंपनी की और से भारत में कुछ इलेक्ट्रिक रिक्शा आते है जिन्हे मयूरी इलेक्ट्रिक रिक्शा का नाम दिया गया है।  आज हम बात करेंगे मयूरी के अलग अलग इलेक्ट्रिक रिक्शा और उनके फीचर्स के बारे में – 


1.सायरा मयूरी ग्रैंड

ये एक पैसेंजर सवारी रिक्शा है जिसका उपयोग आम तौर पर रिक्शा चालक करते है।  ये इलेक्ट्रिक रिक्शा मुख्य रूप से तीन कलर में मिलता है – सफेद, हल्का नीला और गहरा हरा।

सायरा मयूरी ग्रैंड फीचर्स – 

  • 400 km भार क्षमता उठाने में सक्षम।  
  • इस मॉडल में 10 डिग्री की उच्च ग्रेडेबिलिटी है, जिससे ढलानों और फ्लाईओवर पर चढ़ना आसान हो जाता है, जो इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ है। 
  • इसके फ्रंट में 43 एमएम टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉकर सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग शॉकर्स सस्पेंशन दिया गया है।
  • इसमें मैकेनिकल हैंड लीवर-संचालित ब्रेक से लैस है, जो ड्राइविंग को एक सुखद अनुभव बनाता है।
  • मोटर और बैटरी पर 1 साल की वारंटी।  
  • 1 ड्राइवर और 4 यात्री सवारी बिठाने की क्षमता।  

सायरा मयूरी ग्रैंड स्पेसिफिकेशन – 

  • बैटरी – 130 Ah 
  • मोटर पावर – 1200W 48V BLDC मोटर
  • चार्जिंग समय – 8 घंटे में फुल बैटरी।  
  • टॉप स्पीड – 20 Km/ph 
  • रेंज – 80 km/charge 

सायरा मयूरी ग्रैंड कीमत –

ये इलेक्ट्रिक रिक्शा भारत में 1.50 लाख रूपए की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलता है।  इसे आप कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर बुक करवा सकते है।


2.सायरा मयूरी स्टार-

ये भी सायरा की और से आने वाला एक पैसेंजर इलेक्ट्रिक रिक्शा है।  ये इलेक्ट्रिक रिक्शा दो कलर के साथ मार्केट में आता है – लाल, और  नीला

सायरा मयूरी स्टार फीचर्स – 

  • इसमें 1 ड्राइवर और 4 सवारी बिठाने की सिटींग सुविधा मिलती है।  
  • लीवर संचालित 
  • 400 किलो भार उठाने की क्षमता 
  • इसके फ्रंट में 43 एमएम टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉकर सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग शॉकर्स सस्पेंशन दिया गया है।
  • मोटर और बैटरी दोनों पर 1 साल की वारंटी।  

सायरा मयूरी स्टार स्पेसिफिकेशन – 

  • बैटरी – 130 Ah
  • मोटर पावर  – 1000W 48V BLDC मोटर 
  • चार्जिंग समय – 4 घंटे में फुल चार्ज 
  • टॉप स्पीड – 20Km/ph 
  • रेंज – 80-100 Km/charge

सायरा मयूरी स्टार कीमत –

इस इलेक्ट्रिक रिक्शा की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रूपए है। 


3. सायरा मयूरी प्रो स्टार-

 

ये इलेक्ट्रिक रिक्शा दो कलर ऑप्शन के साथ मार्किट में मिलता है – लाल और हरा  

सायरा मयूरी प्रो स्टार फीचर्स – 

  • 400 km भार क्षमता उठाने में सक्षम।  
  • इस मॉडल में 10 डिग्री की उच्च ग्रेडेबिलिटी है, जिससे ढलानों और फ्लाईओवर पर चढ़ना आसान हो जाता है, जो इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ है। 
  • इसके फ्रंट में 43 एमएम टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉकर सस्पेंशन और रियर में एलईडी केबिन लाइट और सेंट्रल लॉकिंग के साथ स्प्रिंग शॉकर्स सस्पेंशन दिया गया है।
  • इसमें मैकेनिकल हैंड लीवर-संचालित ब्रेक से लैस है, जो ड्राइविंग को एक सुखद अनुभव बनाता है।
  • मोटर और बैटरी पर 1 साल की वारंटी।  
  • 1 ड्राइवर और 4 यात्री सवारी बिठाने की क्षमता।  

सायरा मयूरीप्रो स्टार स्पेसिफिकेशन – 

  • बैटरी – 110-130 Ah लिथियम आयन फास्फेट 
  • मोटर पावर – 1200W 48V BLDC मोटर
  • चार्जिंग समय – 8 घंटे में फुल बैटरी।  
  • टॉप स्पीड – 24 Km/ph 
  • रेंज – 80 km/charge 

सायरा मयूरी प्रो स्टार कीमत:-

ये इलेक्ट्रिक रिक्शा भारत में 1.35 लाख रूपए की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलता है।  इसे आप कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर बुक करवा सकते है।

Model  Battery  Top Speed Range  Price
Mayuri Grand  130 Ah  20 Km/ph 80 km/charge  1.50 lakh/-
Mayuri Star  130 Ah 20 km/ph 80-100 Km/charge 1.35 lakh/-
Mayuri Pro Star   110-130 Ah 24 km/ph 80 km/charge  1.35 lakh/-

Conclusion:-

तो ये थे सायरा कंपनी की और से आने वाले मुख्य रूप से तीन इलेक्ट्रिक रिक्शा जिनका इस्तेमाल पैसेंजर सवारी रिक्शा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सरकार इन इलेक्ट्रिक रिक्शा पर सब्सिडी भी देती है, जिसके रिक्शा चालकों को ये और भी सस्ता पड़ता है।     

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Warning Flags
  • L'ancre
  • Le canon
  • Le plagiste
  • Montgomery bus boycott (1955)
  • Palms
  • Brickell
  • Bay ##
  • Bay #

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest