E-Vehicle Info

Pure EV Eco Dryft : भारत में आई नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 

Pure EV ने अनवील किया नया इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल- Pure EV Eco Dryft।  जानिए कब और किस कीमत में मिलेगा ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल।  

Pure EV:- Pure EV भारत में हैदराबाद स्थित EV स्टार्ट-आप कंपनी है।  कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने आज भारत में नया इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अनवील किया।  इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Eco Dryft का नाम दिया गया है।  कंपनी ने इससे भारत में एक और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च किया था जिसका नाम Pure EV ETryst  है।  बात करते कंपनी के नए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की –


Pure EV Eco Dryft 

कंपनी ने गुरुवार को भारत में नया इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अनवील किया।  ये कंपनी की और से आने वाला दूसरा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। कंपनी ने इसे अभी केवल अनवील किया है।बात करते है ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कब भारत में लॉन्च होगा।  

कब होगा भारत में लॉन्च – 

कंपनी ने आज इसके अनवील के समय इस बात की जानकारी दी की इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में नए साल जनवरी 2023 में लॉन्च किया जायेगा।  रिपोर्ट्स के मुताबित इसे जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।  

Pure EV Eco Dryft लुक & डिज़ाइन – 

ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डिजाइन के मामले में, एक बेसिक कम्यूटर मोटरसाइकिल की तरह दिखती है। इसमें एंगुलर हेडलैंप, फाइव-स्पोक एलॉय व्हील, सिंगल-पीस सीट आदि मिलते हैं। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगी 

  • ब्लैक
  •  ग्रे
  •  ब्लू 
  • रेड 

Eco Dryft रेंज और बैटरी पैक:- 

कंपनी के मुताबित इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा। ये बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 135 Km/charge की रेंज देगी।  ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शानदार स्पीड के साथ भी आती है जिसमे आपको 75 Km/ph की टॉप स्पीड मिलती है। साथ ही इसके 3 kW की मोटर मिलती है जो 40 Nm का पीक टार्क जनरेट करती है। इसकी बैटरी 20 से 80 % चार्ज होने में 3 घंटे और 20 मिनट का समय लेती है।  

Pure EV Eco Dryft भारत में कीमत :- 

कंपनी ने अभी केवल इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अनवील किया है।  रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी जनवरी महीने के पहले हफ्ते में इसकी लॉन्चिंग के समय कीमतों का खुलासा कर सकती है। 

Read More:- आ गयी भारत में बनी दमदार इलेक्ट्रिक बाइक : Matter Electric Bike

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

1 comment