E-Vehicle Info

Mahindra Treo E-Rickshaw: जानिए कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक रिक्शा में से एक है Mahindra Treo E-Rickshaw. सिंगल चार्ज में देता है  140 Km की रेंज।  


भारत में पेट्रोल/ डीजल के दामों में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी होती जा रही है।  पेट्रोल , डीजल की इन्ही बढ़ती कीमतों के चलते लोगो ने अपना रूख  इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ किया है।  अब भारत में भी लोगों में एक बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाना शुरू कर दिया है।  भारत में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों और चार पहिया ने अब तेजी पकड़ना शुरू किया है।  लेकिन अगर किसी सेगमेंट ने सबसे ज्यादा लोगो को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ  खिंचा है वो है इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E-Rickshaw). कस्टमर्स के मन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर जो आशंकाए थी उन सबको दूर करने की शुरुआत इलेक्ट्रिक रिक्शा से हुई थी।  आज हम ऐसे ही इलेक्ट्रिक रिक्शा की बात करने जा रहे है।  जिसने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट में खूब नाम कमाया है।  ये इलेक्ट्रिक रिक्शा महिंद्रा की और से आता है जिसका नाम है – Mahindra E-Treo 


Mahindra Electric

महिंद्रा & महिंद्रा मोटर्स भारत में किसी पहचान की मोहताज नहीं है।  महिंद्रा ने अपने पेट्रोल, डीज़ल वाहनों के दम पर भारतीय ऑटो मार्किट में अपनी पहचान बनाई है।  साथ ही भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा आज भी सबसे बड़ी कंपनी है। महिंद्रा की और इंडियन मार्किट में तीन इलेक्ट्रिक रिक्शा आते है – 

  1. Mahindra Treo 
  2. Mahindra Treo Zor 
  3. Mahindra eAlfa Mini  

आज हम बात करने जा रहे है कंपनी के सबसे प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक रिक्शा – Mahindra Treo की।  

Mahindra Treo E-Rickshaw  

महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक रिक्शा को दिसंबर 2021 में महाराष्ट्र से लॉन्च किया था।  इस इलेक्ट्रिक रिक्शा को चलाने के लिए आपको किसी भी तरह के परमिट, रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती।  साथ ही इसमें आपको सभी तरह के रोड टेक्स से भी छूट मिल जाती है। ये इलेक्ट्रिक रिक्शा किसी भी आम रिक्शा चालक के लिए बहुत फायदेमंद शाबित होता है।  क्यूंकि इस पर आपको राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी मिलती है।  अब बात करते है इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में मिलने वाले कुछ फीचर्स , इसकी रेंज और कीमत की- 

Mahindra Treo E-Rickshaw Features- 

  • ये इलेक्ट्रिक रिक्शा तीन पैसेंजर की सीटिंग कैपेसिटी के साथ आता है।  
  • इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है।
  • फ्रंट हेलिकल स्प्रिंग
  • हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर
  • रिजिड रियर एक्सल
  • लीफ स्प्रिंग और शॉक एब्जॉर्बर
  • फ्रंट और रियर हाइड्रोलिक ब्रेक 
  • 2073 mm व्हील बेस 

ये तो इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में मिलनी वाली सुविधाएं और इसके फीचर्स।  अब बात करते है इस इलेक्ट्रिक रिक्शा के स्पेसिफिकेशन की , जिसमे जानेंगे इसकी रेंज बैटरी पैक  और इसकी चार्जिंग  क्षमता के बारे में।  

Mahindra Treo E-Rickshaw Specification – 

Battery Pack   7.37 kWh
Charging Time 3.5 hrs.
Top Speed 55 km/ph
Range  141 Km/charge (ARAI)
Price 2.92 -3.02 lakh/- 

बैटरी पैक- इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में हमे  7.37 kWh , 48V का लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है।  

पावर– इसमें 5.4 kW, 10 hp की Max. पावर मिलती है। जो की 42 Nm का पीक टार्क जेनरेट करती है।  

चार्जिंग टाइम – Treo की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने में 3.5 घंटे का समय लेती है।  

Top Speed- इसमें 55 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।  

वारंटी – इस इलेक्ट्रिक में  रिक्शा हमे 36 महीने की वारंटी पैक भी मिलता हैं। 

रेंज- ये इलेक्ट्रिक रिक्शा में  7.37 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 141 Km/charge (ARAI) की राइडिंग रेंज provide करता है।   

Mahindra Treo E-Rickshaw Price

ये इलेक्ट्रिक रिक्शा भारत में एक बजट सेगमेंट के इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप मे आता है।  भारतीय बाज़ारो में इसकी कीमत 2.92 से 3.02 लाख की एक्स शोरूम है। साथ ही राज्य सरकार इस पर 30,000 रूपए तक की सब्सिडी भी देती है जिससे ये चालकों को और भी सस्ता पड़ता है। इसकी Running Cost भी केवल 50 पैसे/Km की है जो आपको पेट्रोल और डीजल के पैसे बचाने में बड़ी मदद करता है। 

Read More:- आ गयी 500 Km की रेंज देने वाली इंडियन इलेक्ट्रिक SUV : Pravaig Defy EV

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

1 comment