E-Vehicle Info

बाज़ इलेक्ट्रिक स्कूटर : जाने कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में

https://e-vehicleinfo.com/hindi/baaz-electric-scooter/

बाज़ ने लॉन्च किया इंडियन मार्केट में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर।  केवल 35 हजार रूपए की कीमत पर किया गया लॉन्च।  भारत में बड़ी कम्पनियों को देगा टक्कर।  


भारतीय बाज़ारो में लगातार नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लॉन्च का दौर जारी है। कई ऐसी कम्पनियां जो पहले ऑटो सेक्टर में थी वो और अब कई नई कम्पनियां अब अपना ध्यान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की और फोकस कर रही है।  इसी कारण अब मार्केट में competition का दौर भी शुरू हो चूका है।  बात करे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट की तो फ़िलहाल इसकी डिमांड सबसे अधिक है।  कई नई व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भी अब इस सूची में शामिल होने लगी है।  इसमें सबसे ताज़ा नाम आ रहा है – बाज़ बाइक्स ( Baaz Bikes ) का।  

Baaz Bikes  :-  बाज़ भारत में एक नई EV स्टार्ट-अप कंपनी है।  ये IIT दिल्ली स्थित स्टार्ट-अप कंपनी है।  कंपनी ने हाल ही में भारतीय EV मार्केट में एंट्री की है। इन्होने भारतीय बाज़ारो में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बाज़ लॉन्च कर दिया है।  जानते इस नए बाज़ इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में –

बिना Licence और रजिस्ट्रेशन्स के चला सकते है – ये एक Slow Speed इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे चलने के लिए आपको लाइसेंस और रेजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है।  

https://e-vehicleinfo.com/hindi/baaz-electric-scooter/

 

बैटरी पैक – बाज़ इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी पैक के सपोर्ट के लिए बाज़ एनर्जी पॉड्स मिलते है।  ये एक Swappable बैटरी है जिसे आसानी से बदला जा सकता है।  इसका वजन 8.2 Kg है।  इसके अतिरिक्त इसमें 1,082 Wh की एनर्जी डेसिंटी मिलती है। इसके स्वैपिंग प्लेटफॉर्म में 9 बैटरी फिक्स की जा सकती है। बाज़ इलेक्ट्रिक स्कूटर की  बैटरी सिर्फ 90 सेकेंड में बदली जा सकती है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी मोटर और बैटरी को बारिश तथा धूल से बचते हुए परफॉर्म करने के लिए डिजाइन किया गया है।  यह IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।

 

रेंज , टॉप स्पीड और साइजइसके लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी ने इसके रेंज का खुलासा नहीं है।  इसी के चलते इसकी फुल चार्ज के बाद रेंज का आंकड़ा सामने नहीं आया है। बाज़ इलेक्ट्रिक स्कूटर एक Low speed इलेक्ट्रिक स्कूटर है इसलिए इसकी टॉप स्पीड 25 Km/Ph की है।  इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की लम्बाई 1624 mm , चौड़ाई 680 mm और इसकी ऊंचाई 1052 mm है।  

शानदार  सेफ्टी फीचर्स – इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में शानदार सेफ्टी फीचर्स मिलते है  जैसे आग लगने , पानी भरने और ऐसी ही किसी आपात की स्थित में राइडर को स्कूटर की और से अलर्ट मिलता है।  इसके अतिरिक्त फीचर्स की बात करे तो इसमें फाइंड माय स्कूटर का ऑप्शन भी मिलता है। इस स्कूटर में इविल फोर्क हाइड्रॉलिक सस्पेंशन सेटअप और रियर में इयूल शॉक एब्जॉर्बर से लैस डिजाइन भी काफी आकर्षक है। 

 बाज़ इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत – ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में बहुत ही Low Price पर लॉन्च किया गया है।  भारतीय EV मार्केट में इसकी कीमत 35 हजार रूपए (एक्स-शोरूम) है। 

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

3 comments