E-Vehicle Info

जल्द आ रही है रतन टाटा के सपनों की कार : Tata Nano EV

https://e-vehicleinfo.com/hindi/tata-nano-ev-coming-soon/

टाटा मोटर्स तैयार है अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार Tata Nano EV को भारत मे लॉन्च करने को लेकर।  जानिए कब तक आएगी रतन टाटा की ड्रीम कार  Nano EV भारत में।   


Tata Nano EV

Tata Nano का नाम भारत में किसी भी व्यक्ति के लिए अनजान नहीं है।  किसी समय ये भारत में एक आम परिवार के लिए सबसे आसान और सुलभ गाड़ी हुआ करती थी।  बहुत कम कीमत में मिलने वाली ये कार लोगो की पहली पसंद थी।  लेकिन फिर अप्रैल 2020 में  BS6 एमिशन नॉर्म के आने से इस कार को बंद करना पड़ा था। किसी समय इसे उस समय के कंपनी के Chairman रतन टाटा की ड्रीम कार कहा जाता था।  ये कार रतन टाटा के दिल के करीब है और उनकी पसंदीदा कार है।  

अब एक बार फिर ये कार भारतीय ऑटो मार्केट में चर्चा का विषय बनी हुई है।  इस बार बात की जा रही है इस इलेक्ट्रिक कार के इलेक्ट्रिक रूप में लौटकर आने की।  अभी मिली ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी सस्ती कार Nano को इलेक्ट्रिक रूप देकर Nano EV के रूप में उतारने को तैयार है। बात करते है कंपनी टाटा नैनो ईवी  को कब और किस कीमत पर लॉन्च करेगी ? 

कब आयेगी Tata Nano EV ?

अभी तक टाटा मोटर्स की और से Nano EV को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी भले ही ना दी गयी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी इसके इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन पर काम शुरू कर चुकी है।  ताज़ा खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स 2025 तक Nano EV को भारत में लेकर आ सकती है और संभव है की उसी साल इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दे।  मार्केट में इसकी भारी डिमांड को देखते हुए कंपनी इसे संभवत: पहले भी तैयार कर दे।  

कितनी कीमत पर आएगी Tata Nano EV ? 

ये इलेक्ट्रिक कार भारत में आने के बाद सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की सूचि में शामिल होने वाली है। अभी से इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कंपनी इसे भारत में 4 लाख से 6 लाख रूपए की कीमत बाजार में उतार सकती है।  अगर कंपनी इसे 5 लाख तक की कीमत पर लॉन्च करती है तो बाजार में पहले से उपलब्ध इलेक्ट्रिक कारों को बड़ी टक्कर दे सकती है। विशेषकर 2 सीटर इलेक्ट्रिक कार PMV EaS-E को बड़ी टक्कर देगी।  

Read More:- भारत में मिलने वाली 10 लाख से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारें | Electric Car Under 10 Lakh in India

रतन टाटा को गिफ्ट की गयी थी टाटा नैनो ईवी :- 

इस साल के फरवरी महीने में टाटा मोटर्स के पूर्व Chairman रतन टाटा जी को इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन बनाने वाली कंपनी Electra EV की तरफ से  टाटा नैनो ईवी को गिफ्ट किया गया था।  Electra EV के फाउंडर खुद रतन टाटा है।  उनको जब टाटा नैनो ईवी गिफ्ट की गयी तब पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।  रतन टाटा को ये इलेक्ट्रिक मॉडल खूब पसंद आया था ये ही कारण है की वे खुद को इसकी राइड करने से रोक नहीं पाए थे ।  

https://e-vehicleinfo.com/hindi/tata-nano-ev-price-and-launch-date-india/

Tata Nano EV रेंज और स्पेसिफिकेशन:– 

Electra EV की तरफ से पेश किये गए इलेक्ट्रिक वर्जन के स्पेसिफिकेशन की बात करते है – 

Battery Pack 48 V Li-Iron Phosphate  Battery Pack
Top Speed 70 Km/ph
Range 120 Km, 160 Km, 200 Km. (Depends Upon Mode) 
Price  4-6 Lakh/- (Expected) 

Battery Pack:- 48 V Li-Iron Phosphate  Battery Pack. इस इलेक्ट्रिक कार में भारतीय वातावरण को ध्यान में रखते हुए लिथियम आयरन बैटरी का प्रयोग किया गया है।

Motor Power:- 10 kW Motor

Torque:- 50Nm ( at wheels – 500Nm)

Range:- ये इलेक्ट्रिक कार तीन रेंज के ऑप्शन के साथ आती है -120Km, 160 Km, 200 Km.

Top Speed:- ये इलेक्ट्रिक कार 70 Km/ph की टॉप स्पीड के साथ आती है।

Charging Time:- इसे एक बार फुल चार्ज करने में 3 से 4 घंटो का समय लगता है।

Oprational Cost:– ये इलेक्ट्रिक कार आपको काफी कम खर्चे में लम्बा सफर करने में सहायता करती है। इसमें आपको 75 पैसा/Km से भी कम का Oprational Cost पड़ता है।

IP67 Certified. इसे बरसात में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Tata Nano EV फीचर्स:- 

  • Cruise control
  • 7.0-inch touchscreen infotainment system with navigation system
  • Wireless charger
  • LED DRL with headlights
  • Semi-digital instrument cluster
  • Automatic climate control
  • Two front airbags
  • Rear parking sensors and camera

FAQ’s 

Q. टाटा मोटर्स की तरफ से कौन कौनसी इलेक्ट्रिक कारें आने वाली है ? 
Ans. टाटा मोटर्स की तरफ से 2 कारें शोकेस की जा चुकी है जो जल्द ही भारत में आएगी – 1.Tata Curvv EV
2. Tata Avinya EV

Q. टाटा नैनो ईवी  भारत में कब लॉन्च होगी ?
Ans. Tata 2025 तक भारत में Nano EV को लॉन्च कर सकती है।

Q. टाटा नैनो ईवी की कीमत कितनी होगी ?
Ans. टाटा नैनो ईवी की प्राइस 4 से 6 लाख रूपए हो सकती है।

Read More:-Tata Nano EV: कब और किस कीमत पर हो सकती हे लॉन्च?

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Julien Quentin (piano) & Yamen Saadi (violon) playing Gabriel Fauré
  • Anne Robbins (Kuratorin der Austellung "Paris 1874 Inventer l'Impressionnisme" Musée d'Orsay, Paris)
  • Bird of Paradise
  • Orchid & flying plane
  • Suzy
  • Orchid
  • Market
  • Orchid ##
  • Old market

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest