E-Vehicle Info

Tata ने बेचीं 35 हज़ार Nexon EV : बनी सबसे बड़ी EV कंपनी

https://e-vehicleinfo.com/hindi/tata-rollover-35k-nexon-ev/

 

हाल ही में टाटा मोटर्स ने भारत में 35 हज़ार Nexon EV बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। टाटा मोटर्स भारत में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने अप्रत्यक्ष रूप से महिंद्रा को किया ट्रोल।  

टाटा मोटर्स :-

आज भारत में इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट की बात की जाये तो इस बात में कोई संदेह नहीं है की टाटा मोटर्स सबसे बड़ी EV Manufacturer कंपनी है। टाटा मोटर्स भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बनाने और बेचने वाली कंपनी है। नवम्बर महीने में भारत में बिकी इलेक्ट्रिक कारों में से 81% अकेली टाटा मोटर्स की तरफ से थी।  ऐसे ही टाटा मोटर्स हर महीने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सेल में नंबर 1 बनी हुई है। 

टाटा मोटर्स ने हाल ही बताया था की वे भारत में 50 हज़ार से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को बेंच चुके है।  ऐसा करने वाली वे भारत की पहली और एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी भी थी।  

35 हज़ार Nexon EV सेल :-

टाटा मोटर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी की टाटा मोटर्स ने भारत में 35 हजार Nexon EV के सेल का Milestone हासिल किया है।  कंपनी ने इसके लॉन्च के बाद अब तक 35 Units को बना चुकी है।  इलेक्ट्रिक कारो के बाजार में ये एक बड़ा आंकड़ा है।  अभी तक को भी कंपनी या कोई भी इलेक्ट्रिक कार इस आंकड़े को छू नहीं पाई है।  Nexon EV अपने लॉन्च के बाद से ही लोगो को खूब पसंद आई है। Nexon EV को भारतीय EV मार्केट में 20 लाख से काम कीमत की सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार बताया जाता है।  ये EV हाईटेक फीचर्स के साथ शानदार रेंज भी उपलब्ध करवाती है।  जो इसे बाकि EV से बेहतर बनाता है।  

महिंद्रा XUV 400 को ट्रोल :-

कंपनी ने Nexon EV की सफलता पर बनाये पोस्टर में अप्रत्यक्ष रूप से ही सही मगर कही ना कही महिंद्रा को ट्रोल कर दिया है।  टाटा मोटर्स ने Nexon EV की सेल 35,000 के आगे > 00 करके एक Sign बनाया जो महिंद्रा की XUV 400 का सूचक है। लोगो का मानना है की कंपनी इसके जरिये महिंद्रा को ट्रोल करने की कोशिश की है। महिंद्रा अगले साल जनवरी 2023 से भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने जा रही है। टाटा मोटर्स ने कई ना कई उसे सन्दर्भ बनाया है।  हालाँकि इससे पहले जब आनंद महिंद्रा को जब सोशल मीडिया पर टाटा मोटर्स को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने बताया की : मार्केट में एक ऐसे प्रतिद्वंदी का होना हमेशा लाभदायक होता है जो आपको लगातार बेहतर करने को प्रेरित करे , टाटा मोटर्स उन्हें लगातार बेहतर करने को प्रेरित करती है।”

 Tata Nexon EV Max –

टाटा मोटर्स ने इसी साल मार्च-अप्रैल महीने में इस बात की जानकारी दी थी वे अब Nexon EV को और भी हाईटेक बनाने जा रहे है और इसके लिए कंपनी ने Nexon EV के अपडेटेड और अपग्रेडेड वर्जन Nexon EV Max. को introduce किया था।  ये इलेक्ट्रिक SUV Nexon के मुकाबले बड़े बैटरी पैक और अधिक रेंज से साथ आएगी। बात करते है इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की – 

Read More:-Tata की Nexon EV MAX- क्या है इसकी कीमत और नए फीचर्स

  • Battery capacity –  40.5kWh
  • Motor power – 143 PS
  • Torque – 250 Nm 
  • Acceleration – 0 to 90 km in 9 sec.
  • Top speed:- 140 km/ph
  • Battery and motor warranty – 8 years / 1,60,000km 
  • RANGE:-  437 km/charge   

कंपनी अगले साल से इसकी बुकिंग भी शुरू कर सकती है।  इसके अलावा भी कंपनी के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक कार और SUV शामिल है।  

FAQ’s 

Q.टाटा मोटर्स अब तक भारत में कितनी इलेक्ट्रिक कार बेच चुकी है ?

Ans. टाटा मोटर्स अब तक भारत में 50 हज़ार से ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेंच चुकी है।  

Q. भारत में सबसे ज्यादा कोनसी इलेक्ट्रिक कार बिकती है ?

Ans.भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार – Nexon EV है।  कंपनी अब तक भारत में 35 हजार से इलेक्ट्रिक कार बेंच चुकी है।  

Q. Tata Nexon EV की बुकिंग कब शुरू होगी ?

Ans. भारत में 2023 से Tata Nexon EV की बुकिंग शुरू होगी।  कंपनी ने अभी तक महीने की घोषणा नहीं की है।  

Read More:- Tata Tiago EV : केवल एक महीने में 20 हज़ार से भी ज्यादा बुकिंग

 

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Milch
  • Coco
  • Orchid
  • Anne Robbins (Kuratorin der Austellung "Paris 1874 Inventer l'Impressionnisme" Musée d'Orsay, Paris)
  • Label
  • Outside
  • Balcony
  • Julien Quentin (piano) & Yamen Saadi (violon) playing Gabriel Fauré
  • Anne Robbins (Kuratorin der Austellung "Paris 1874 Inventer l'Impressionnisme" Musée d'Orsay, Paris)

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest