E-Vehicle Info

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट : नवंबर 2022

https://e-vehicleinfo.com/hindi/ev-sales-report-november-2022-2/

जानिए किस कंपनी ने बेचीं नवम्बर महीने में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें और कौनसी कंपनी का रहा सबसे ख़राब प्रदर्शन ?  इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट : नवंबर 2022. 

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट –

भारत में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट ने तेज़ी पकड़ना शुरू किया है इसी का परिणाम है की अब हर महीने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने मिल रही है।  लोगो में इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति जागरूकता भी फैलने लगी है और सरकार भी इसके लिए लगातार प्रयत्न कर रही है।  इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे एक बड़ा कारण ये भी रहा है की अब लोगों को इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर के लिए मार्केट में पर्याप्त Option मिलते है। जहा पहले केवल कुछ गिनी-चुनी कंपनी ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में गाड़ियाँ रखती थी , वही अब ऑटोमेकर कम्पनियों ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की तरफ रुझान किया है। आज हम बात करेंगे नवम्बर महीने में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट की।  बताएँगे की नवम्बर महीने में  कौनसी कमपनी से सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और कौनसी कंपनी का पिछले महीने की तुलना में कम सेल हुआ।  

EV सेल्स रिपोर्ट : नवम्बर 2022

भारत में नवम्बर महीने में कुल 5 हजार के करीब इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई।  जो की लगभग पिछले महीने के समान ही है।  जहा भारत में अक्टूबर 2022 में 4,984 यूनिट्स की बिक्री हुई थी वही नवम्बर में कुल 4,907 यूनिट्स की बिक्री हुई है।  कहना को इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर की सेल में बहुत हलकी गिरावट देखने मिली है जिसका कारण है की अक्टूबर भारत में त्योहारों का महीना रहता है इसमें लोग जी-भर के व्हीकल्स खरीदने को देखते है।  ये ही कारण है की पिछले महीने की तुलना इस महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर दोनों की ही सेल में हलकी गिरावट रही।  यहाँ हम आपको एक लिस्ट के द्वारा भारत में नवम्बर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की सूचि कमपनी के अनुसार दे रहे है।  जिसमे टॉप कंपनी और उनकी यूनिट्स सेल दिखाई गयी है – 

Num.  Company Name November Registration
1. Tata Motors Passenger Vehicle  2,934 Unit’s
2. MG Motor 627 Unit’s
3. Kia Motor 81 Unit’s
4. Hyundai Motor  78 Unit’s
5. BYD India 52 Unit’s

टाटा ने बेचीं सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें :-

भारत में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में अभी टाटा मोटर का कब्ज़ा है।  भारत में अभी कोई दूसरी कंपनी  इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में टाटा के इर्द-गिर्द भी नज़र नहीं आती है।  टाटा हर महीने एक बड़े फासले से आगे रहती है।  इस महीने भी टाटा मोटर्स बाकि सब कम्पनियों को पछाड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी बनी। टाटा मोटर्स ने अकेली ने भारत में नवम्बर में 3,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की सेल की जब की बाकि की सारी कम्पनियाँ मिलाकर 2,000 का ही सेल कर पाई। भारत में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में 81% अकेली टाटा मोटर कारें की रहती है।  

Kia और BMW सेल में आया उछाल :-

अगर हम पिछले कुछ महीनो के आंकड़े उठा कर देखे तो उनके मुकाबले Kia और BMW दो ऐसी कंपनी है जिनके सेल में लगातार Growth देखने मिली है।  Kia की और से आने वाली EV 6 कंपनी कि सेल में बढ़ा फायदा पंहुचा रही है। जहा एक तरफ BMW की सेल 200% की वृद्धि हुई है वही Kia Motor की सेल में भी 100% की वृद्धि देखि गयी।

FAQ’s 

Q. भारत में नवम्बर महीने में कितनी इलेक्ट्रिक कारें बिकी ? 
Ans. भारत में नवंबर महीने में कुल 4,907 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है।

Q. भारत में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी कौनसी है ?
Ans. टाटा मोटर्स भारत में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी है।

Q. टाटा मोटर्स की कुल कितनी इलेक्ट्रिक कारें आती है ?
Ans. भारत में टाटा मोटर्स की कुल तीन इलेक्ट्रिक कार बाजार में मिलती है-

1. Tata Tigor EV
2. Tata Nexon EV
3. Tata Tiago EV

Read More:- नवंबर महीने की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेल्स रिपोर्ट : EV Sales Report November 2022

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Milch
  • Coco
  • Orchid
  • Anne Robbins (Kuratorin der Austellung "Paris 1874 Inventer l'Impressionnisme" Musée d'Orsay, Paris)
  • Label
  • Outside
  • Balcony
  • Julien Quentin (piano) & Yamen Saadi (violon) playing Gabriel Fauré
  • Anne Robbins (Kuratorin der Austellung "Paris 1874 Inventer l'Impressionnisme" Musée d'Orsay, Paris)

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest