E-Vehicle Info

Tata Nexon EV : भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल

https://e-vehicleinfo.com/hindi/tata-nexon-ev-in-iaf/

भारत की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV अब भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल।  सरकार की ग्रीन मोबिलिटी पहल को आगे बढ़ाएगी ये इलेक्ट्रिक कार। 

Tata Nexon EV

उम्मीद के मुकाबले धीरे ही सही मगर अब भारत में लोगो ने इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाना शुरू कर दिया है। मार्केट में ऐसी बहुत कम इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर है जिन्होंने कस्टमर्स की उम्मीदों को पूरा किया है।  लेकिन इन सब इलेक्ट्रिक कार की बात की जाये तो उनमे सबसे ऊपर जिसका नाम आएगा वो है टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार – Tata Nexon EV.  टाटा मोटर्स ने इस इलेक्ट्रिक कार के जरिये लोगो से किये अपने वादे को पूरा किया है।  Tata Nexon EV भारत की बेस्ट सेल्लिंग इलेक्ट्रिक कार है।  अब इस इलेक्ट्रिक कार को भारतीय वायु सेना के बेड़े में भी शामिल किया गया है।  

Nexon EV भारतीय वायु के बेड़े में शामिल :-

भारत की वायु सेना (IAF)  में भी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।  भारत सरकार देश में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने का लक्ष्य लेकर चल रही है।  इसी कड़ी में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है।  सरकार जहा एक तरफ आम नागरिको को इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने के लिए प्रोतसाहित कर रही है।  नागरिको के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी की व्यवस्था भी दे रही है।  साथ ही रजिस्ट्रेशन चार्ज और  रोड टेक्स पर भी छूट दे रही है।  इसके अलावा अब सरकार ने भारतीय सेनाओ में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को शामिल करना शुरू कर दिया है।  कुछ दिनों पहले भारतीय थल सेना (Indian Army) में भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के शामिल होने की खबरे सामने आई थी जहा बताया जा रहा था की सेना में परिवहन के काम के लिए अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का प्रयोग किया जायेगा।   

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब भारतीय सेना में भी शामिल , ट्रांसपोर्ट में आएंगे काम

अब भारतीय वायु सेना में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को शामिल किया जा रहा है जहा सबसे पहले IAF में 12 Tata की Nexon EV को शामिल किया जा रहा है।  

एयर  चीफ मार्शल ने दिखाई हरी झंडी :-

वायु सेना के बेड़े में शामिल होने वाली इन 12 इलेक्ट्रिक कार को भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल V. R. चौधरी और बाकि वरिष्ठ कर्मचारियों ने मिलकर हरी झंडी दिखाई।  आपकी जानकारी के लिए यहाँ बता दे की इस इलेक्ट्रिक SUV की भारतीय बाज़ारो में कीमत 14.99 लाख से लगाकर 17.50 लाख रूपए है।  

https://e-vehicleinfo.com/hindi/tata-nexon-ev-in-iaf/

100% इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने का लक्ष्य

भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी (AAI) ने इस बात की जानकारी दी की अब अब धीरे धीरे ही सही मगर सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर स्विच हो रहे है।  इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बढ़ने से चार्जिंग इंफ़्रा स्ट्रक्चर के लिए हवाई अड्डा सर्विस प्रोवाइडर्स को प्रोत्साहन मिलेगा।  ये संस्था 2030 तक 100% इलेक्ट्रिक व्हीकल पर स्विच  होने का लक्ष्य लेकर चल रही है।  

पेट्रोल वाहनों को बदले आएंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स :-

फाॅर्स ग्रांउडेड भारतीय सेना में पुराने पेट्रोल / डीजल वाहनों को बदल कर उनके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की योजना बना रहे है।  भारतीय वायु सेना ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित कर लिया है और अब ये इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इकोसिस्टम तैयार करने की भी योजना बना रहे है।

सेना में अभी शामिल इलेक्ट्रिक कारों ( Nexon EV ) को Performance Monitring और Analysis के लिए दिल्ली-NCR यूनिट में लगाया जायेगा।

 

Read More:-    आ गई भारत की पहली सबसे छोटी इलेक्ट्रिक 2 सीटर कार : PMV EaS-E

 

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Big time
  • Convey
  • la magicienne quadridactyle
  • X-berg
  • Order
  • French window
  • Dédale vantant ses œuvres à Pasiphaé
  • Bienveignant  en burature
  • Trabbie inevitably

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest