अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जल्द ही भारतीय सेना भी शामिल होने जा रहे है। सेना में ट्रांसपोर्ट के कामो के लिए किया जायेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग। सेना में इलेक्ट्रिक बसें , इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल होने वाले है।
भारत में इलेक्टिक व्हीकल का क्षेत्र और मांग लगातार बढ़ती जा रही है। अब ऐसा कोई भी क्षेत्र बाकि नही है जहाँ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल नहीं हो रहा हो। इसकी बढ़ती मांग का ही परिणाम है की अब ये इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इंडियन आर्मी में भी जुड़ने जा रहे है। बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल डीजल के दामों से निपटना का एकमात्र उपाय अब इलेक्ट्रिक व्हीकल बन गया है। पिछले कुछ सालो में भारत में इलेक्ट्रिक मांग लगातर बढ़ी है और लोगो ने इसे दोनों हाथों से स्वीकार किया है। सरकारों ने भी इसके लिए लगातार प्रयत्न किये है। इन सब का ही नतीजा है की बहुत जल्द आपको भारतीय सड़को पर पेट्रोल से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या देखने मिलेगी।
भारतीय सेना में EV
भारतीय सेना में बहुत जल्दी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल होने जा रहे है। इसका प्रयोग भारतीय सेना में ग्राउंड ट्रांसपपोर्ट में किया जाएगा। इन वाहनों को खरदीने के पीछे एक बड़ा कारण है सेना में फ्यूल पर होने वाले खर्चे को काम करना है , साथ ही पर्यावरण सरंक्षण को भी ध्यान में रखा गया है।
कितने इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीदे जायेंगे – अभी सरकार की योजना के अनुसार जितने इलेक्ट्रिक वाहनों को ख़रीदे जायेंगे उनमे से 38% इलेक्ट्रिक बसें होने वाली है। इसके अलावा 25% इलेक्ट्रिक कारे और 48% इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदे जायेंगे। बहुत जल्द सेना की और से 60 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का टेंडर पास किया जायेगा। साथ ही इन इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग के लिए 24 DC Fast चार्जर खरीदने की भी योजना है।
कहा बनाये गए है चार्जिंग स्टेशन – अभी इन सब इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन को दिल्ली के सेना केंट में बनाया गया है। इसके पीछे कारणों का पूछने पर भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया की सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को दिल्ली से ख़रीदा जायेगा। सेना में अब CHT (civil higher transport) के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग किया जाता है। इसी लिए इन चार्जिंग स्टेशन को भी दिल्ली के सेना केंट में लगाया गया है। फ़िलहाल इन चार्जिंग स्टेशन का प्रयोग दिल्ली के आम नागरिक भी कर रहे है।
अप्रैल में लगाई गई थी प्रदर्शनी – आपकी जानकारी के लिए बता दे की अप्रैल माह में भी भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ की मौजूदगी में भी इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की प्रदर्शनी लगाई गयी थी। इस प्रदर्शनी के दौरान भारत की कई बड़ी एल्क्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जैसे टाटा मोटर्स, रिवोल्ट मोटर्स और परफेक्ट मेटल इंडस्ट्री (PMI) और भी कई कम्पनियो ने भाग लिया था।
विश्व के कई देश अब अपनी सेनाओ में इलेक्ट्रिक के प्रयोग को बढ़ावा दे रहे है। ये देश इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ हाइब्रिड मॉडल्स का भी इस्तेमाल करने लगे है। इसके अलावा कई देश तो लिथियम आयन बैटरी और हाइड्रोजन चालित टैंक को बनाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रहे है।
Read More:- UP EV Policy : इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर मिलगी 1 लाख तक की छूट
Add comment