E-Vehicle Info

आ गयी 500 Km की रेंज देने वाली इंडियन इलेक्ट्रिक SUV : Pravaig Defy EV

https://e-vehicleinfo.com/hindi/pravaig-defy-ev-launch/

 

आज लॉन्च हुई भारत में बनी इलेक्ट्रिक SUV. जो देती 500 से भी ज्यादा Km की रेंज।  साथ ही मिलती है 200 Km/ph से ज्यादा की टॉप स्पीड। 39.5 लाख की कीमत पर उपलब्ध होगी बाजार में। अप्रैल 2023 से होगी डिलीवरी शुरू। 

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Pravaig ने आज लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV . जानते है इस कंपनी और इसकी और से आई पहली इलेक्ट्रिक SUV के बारे में – 

Pravaig Dynamics 

ये बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित एक इंडियन स्टार्ट-अप कंपनी है जिसने अपना पहला रिसर्च & डेवलपमेंट सिस्टम साल 2011 में जयपुर में शुरू किया था। कंपनी अब भारतीय बाजार के लिए एक नई इलेक्ट्रिक SUV लेकर आई है।  कंपनी इंडिया में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लेकर आई है जिसका नाम – Pravaig Defy दिया गया था। ।  इससे पहले कंपनी भारतीय बाज़ारो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक Sedon का प्रोटोटाइप लेकर आई थी जिसे – Pravaig Extinction MK1 का नाम रखा गया था।  लेकिन ये इलेक्ट्रिक कार भारत में अभी तक लॉन्च नहीं हो पाई है। आज कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV : Pravaig Defy EV को लॉन्च किया। आइये जानते है इस ब्रांड न्यू इलेक्ट्रिक SUV के बारे में –

 Pravaig  Defy EV 

ये Pravaig की और से आने वाली पहली इलेक्ट्रिक SUV है जिसे Defy EV का नाम दिया गया है।  ये इलेक्ट्रिक SUV शानदार लुक और डिज़ाइन के साथ ,मार्केट में आई है। जो किसी भी बड़ी लक्ज़री कार को टक्कर देने के लिए काफी है।  बात करते है इस इलेक्ट्रिक SUV के लुक और डिज़ाइन की – 

Pravaig   Defy EV लुक और डिज़ाइन 

कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV के डिज़ाइन पर काफी काम किया है जहा इसमें रेंडरिंग शार्प स्टाइल को Add किया गया है, जिससे की ये इलेक्ट्रिक SUV देखने में रेंज रोवर की तरह दिखाई देती है। ये कंपनी की और से एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसे कंपनी ने फ्लैगशिप किलर बताया है।  कार को बिलकुल लक्ज़री SUV की तरह डिज़ाइन किया गया है।  जो इसे कई बड़ी लक्ज़री इलेक्ट्रिक SUV की प्रतिद्वन्द्वी बनाती है।  

Pravaig Defy EV फीचर्स 

कम्पनी का कहना है ये इलेक्ट्रिक SUV कई Modern फीचर्स के साथ मार्किट में आएगी।  बात करते है इसके कुछ शानदार फीचर्स की – 

  •  टच स्क्रीन डिजिटल डिस्पले
  • डेवियलेट साउंड सिस्टम 
  • ओटीए अपडेट के साथ सॉफ्टवेयर बेस्ड फीचर्स
  • 5G और 6G अपडेट
  • ऑन-बोर्ड वाईफाई 
  • लैपटॉप के लिए 15-इंच का डेस्क 
  • एक लिमोसिन पार्टीशन 
  • चार्जिंग डिवाइस के लिए 220V सॉकेट 
  • PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ एक एयर क्वालिटी इंडेक्स
  • वैनिटी मिरर 
  • USB सॉकेट और वायरलेस चार्जिंग 
  • 18 inch Alloy Wheels

Pravaig Defy EV स्पेसिफिकेशन 

एब इलेक्ट्रिक SUV भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक SUV में से एक है जो की 500 Km से भी ज्यादा की राइडिंग रेंज Provide करने वाली है। बात करते है इसके मोटर पावर  , रेंज और चार्जिंग टाइम की –

Battery Capacity 90.9 kWh
Motor & Torque 407 hp & 620 Nm
Top Speed 210 Km/ph
Charging Time 0-80 % In 30 Minutes
Range 504 Km
Price 39.5 Lakh/-

Battery Capacity – इस इलेक्ट्रिक SUV मे हमे 90.9 kWh का बैटरी पैक मिलता है।

मोटर पावर & टार्क इस इलेक्ट्रिक SUV में हमे 407 hp की मोटर देखने को मिलती है जो की 620 Nm का टार्क जनरेट करती है।  

Top Speed वाहन निर्माताओं का कहना है की ये इलेक्ट्रिक SUV 210 Km/ph की Top Speed को छू सकती है। साथ ही ये EV 0 से 100 Km की स्पीड तह करने में केवल 4.9 सेकंड का समय लगाती है। जो इसे भारत में सबसे तेज़ Accelaration वाली इलेक्ट्रिक SUV में से एक बनाता है।  

चार्जिंग टाइम– इये इलेक्ट्रिक SUV दो चार्जिंग ऑप्शन के साथ मार्किट में मिलती है। 7.2 kW पावर का होम चार्जर जिससे कार 8 घंटे चार्ज करने पर ये 300 Km की रेंज देती है। दूसरा इसमें 150 kW का DC फ़ास्ट चार्जर मिलता है जो 30 मिनट के समय में ही बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज कर देता है।

रेंज– Pravaig Dyamics की जानकारी के अनुसार ये इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज करने पर 504 Km के करीब रेंज Provide करेगी। जो इसे भारत में Longest रेंज इलेक्ट्रिक SUV की लिस्ट में डालता है।

Pravaig Defy EV भारत में कीमत-

कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV के बाकि फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो पहले ही रिवील कर दी थी लेकिन इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की थी। आज इसकी लॉन्च के समय बताया गया की ये इलेक्ट्रिक कार भारत में 39.5 Lakh/  की एक्स -शोरूम कीमत पर उपलब्ध होगी। 

Pravaig Defy EV Booking & Delivery –

इसके Launch के साथ ही इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू हो चुकी है।  जिसे आप कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाके बुक करवा सकते है।  इसे आप  51,000 रूपए के प्री-बुकिंग चार्ज पर बुक करवा सकते है।  Pravaig इसकी डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू करेगी।

Read More:- भारत में आ रही है ये 10 लाख से सस्ती EV

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment