E-Vehicle Info

केवल 70 हज़ार की कीमत में लॉन्च हुई 240 Km की रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर : iVOOMi S1

भारत में लॉन्च हुई iVOOMi की और से नई इलेक्ट्रिक स्कूटर।  दामों में किफायती और देगी तगड़ी रेंज।  ओला इलेक्ट्रिक को  टक्कर देने आई नई इलेक्ट्रिक स्कूटर। 


 iVOOMi Energy

ये मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी है।  कंपनी भारतीय बाज़ारो में लेकर आई है नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सौगात।  कमपनी ने भारत में अपने S1 सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर के वैरिएंट्स को लॉन्च किये है।  जिसमे आपको मिलेंगे –  S1 80, S1 100 और S1 240 . तीन अलग – अलग वैरिएंट्स के ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अलग अलग परफॉरमेंस देंगे।  बात करते है इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की – 

iVOOMi S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

iVOOMi भारतीय बाज़ारो में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 को लेकर आई है।  कंपनी इसे तीन अलग अलग वैरिएंट्स में लेकर आई है।  कीमत के मामले में ये तीनो ही मॉडल बेहद सस्ते है।  इनके दाम 69,999 /- से शुरू होकर 1.21 लाख तक है।  कंपनी इन मॉडल्स के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है।  ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले महीने से मार्केट में उपलब्ध हो जायेंगे।  बात करते है इनके वैरिएंट्स की 

iVOOMi S1 80 :-

कंपनी का एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर है।  इसमें हमे 2.5kW हब-माउंटेड मोटर का प्रयोग देखने मिलता है।  ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 55 Km/ph की Top Speed देता है।  इसमें हमे तीन राइडिंग मोड देखने मिलते है जिनमे इलेक्ट्रिक बाइक अलग अलग परफॉरमेंस देता है।  तीन मोड – Eco, Rider, और Sport के रूप में देखने मिलते है।  इसमें हमे 1.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 80 Km की रेंज Provide करता है।  

iVOOMi S1  240 :-

ये कंपनी की और से आने वाला टॉप स्पेक्स Version है।  इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हमे 4.2 kWh का ट्विन बैटरी पैक देखने को मिलता है जो 240 Km/charge की राइडिंग रेंज प्रदान करता है।  इसके अलावा इसमें 2.5 kW (3.3 bhp) की मोटर पावर मिलती है।  ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 80 % तक चार्ज होने में 3 घंटे का समय लेता है। साथ ही 0 से 40 Km/ph की स्पीड पकड़ने में 3.5 सेकंड का समय लेता है।  

कलर ऑप्शन :

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में मिलेगा।

  • Peacock Blue 
  • Night Maroon 
  • Daski Black 

iVOOMi S1 फीचर्स :- 

  • जीपीएस ट्रैकर
  • ‘फाइंड माय राइड’ फीचर 
  • मॉनिटरिंग सिस्टम

iVOOMi S1 कब से मिलेगा  :- 

कंपनी का S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर अभी भी मार्केट में बिक्री पर उपलब्ध है जिसकी कीमत 85 हज़ार रूपए है।  इसके अलग अलग वैरिएंट्स 1 दिसंबर से मार्किट में नए S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू करेगी।  

MD & Co-Founder का कहना :- 

सुनील बंसल जो की इस कंपनी के MD और Co-Founder है उन्होंने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के दौरान कहा “हम एक इंजीनियरिंग उन्मुख प्रौद्योगिकी समाधान ब्रांड के रूप में विस्तार कर रहे हैं, और हमारा मानना ​​है कि अगला तार्किक कदम स्कूटरों में और अधिक तकनीक जोड़ना है जो आगे चलकर बेहतर होगा। एक जुड़ा हुआ पारिस्थितिकी तंत्र बनाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करें।  हमारी S1 Series में, हमारा मुख्य ध्यान भारतीय सवारों के एर्गोनॉमिक्स को हर संभव मानकों से मिलाना था और एक चमत्कार बनाना था जो हर किसी को ई-वाहनों को अपनाने की ओर ले जाएगा।” 

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Bird of Paradise
  • Orchid & flying plane
  • Suzy
  • Orchid
  • Market
  • Orchid ##
  • Old market
  • Orchid #
  • Hibiscus

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest