E-Vehicle Info

झारखण्ड EV पॉलिसी : इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगी 1.50 लाख तक की छूट

https://e-vehicleinfo.com/hindi/jharkhand-ev-policy/

झारखण्ड में लागु हुई नई EV पॉलिसी। अब सरकार देगी इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 1.50 लाख तक की सब्सिडी।  साथ ही एक इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर मिल सकती है 20 लाख रूपए तक की छूट। 


 बदलते समय के साथ अब वातावरण में भी कई बदलाव देखने मिल रहे है।  लोग पर्यावरण को लेकर अब पहले से ज्यादा जागरूक हो चुके है।  प्रदूषण जैसी समस्या से निकलने का प्रयास निरंतर जारी है।  इसके लिए सरकार भी निरंतर कार्यरत है।  इसी का परिणाम है भारत और विश्व के अन्य देशो में बढ़ती इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग।  साल 2022 खत्म होते होते ही सही लेकिन अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर जागरूकता पुरे विश्व भर में देखी जा सकती है।  भारत में भी सरकारों ने इसके लिए निरंतर प्रयास किये है।  देश की विभिन्न राज्यों की सरकारों के द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए EV पॉलिसी लागु की गयी है।  अब इसी कड़ी में झारखण्ड राज्य भी जुड़ गया है।  हाल ही में राज्य में EV पॉलिसी को मंजूरी दी गयी।  

 झारखण्ड EV पॉलिसी

20 Oct. को राज्य सरकार ने झारखण्ड EV पॉलिसी का एलान किया।  इसी के साथ अब राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी मिलना भी शुरू हो गया है।  सरकार का मुख्य लक्ष्य साल 2026 तक झारखण्ड राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या को बढ़ाने का है , सरकार का कहना है की राज्य में 2026 तक कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या को 10% तक ले जाने की योजना है।  इसके लिए सरकार सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट पर सब्सिडी देगी।  इस पॉलिसी के तहत EV चालकों को 10 हज़ार से लेकर 20 लाख रूपए तक का मुनाफा होने वाला है।  साथ ही रोड टेक्स , परमिट चार्ज जैसे खर्चो से भी छुट्टी मिलने वाली है।  इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने पर 100%  इंट्रेस्ट सब्सिडी दी जाएगी।  

आइये जानते है की इस EV पॉलिसी के अंतरगत किसे कितना फायदा मिलेगा – 

झारखण्ड EV पॉलिसी से मिलने वाले फायदे 

दो पहिया वाहनों को फायदा –   EV पॉलिसी के तहत दो पहिया वाहन चालकों को 10 हजार रूपए तक की सब्सिडी मिलेगी।   

इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने के फायदा – EV पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर चालकों को 30 हजार रूपए तक की सब्सिडी मिलेगी।  

इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर फायदा –  EV पॉलिसी के तहत एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ग्राहकों को 1.50 लाख रूपए तक की छूट मिल सकती है।  

इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर फायदा – इस पॉलिसी में सरकार ने मुख्य लक्ष्य में इस बात को शामिल किया है की राज्य में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हो।  इसलिए एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर चालकों को 20 लाख रूपए तक की छूट और सब्सिडी मिलने की सम्भावना है।  

शुरूआती खरीदारों को विशेष फायदा – सरकार की इन योजनाओ का लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा जो सबसे पहले खरीदारी करेंगे।  पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पहले 10 हजार खरीददारों को 100% की छूट दी जा सकती है।  इसके अतिरिक्त 10 से 15 हजार तक के खरीददारों को 75% तक की छूट दी जा सकती है और बाद के खरीददारों को 25% तक की सब्सिडी दी जाएगी।  साथ ही किसी भी स्थति में ग्राहकों को 10% तक की छूट मिलना अनिवार्य किया गया है।  

मुफ्त पंजीकरण – झारखण्ड EV पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण पर पूर्ण रूप से छूट का प्रावधान रखा गया है।  साथ ही सभी प्रकार के रोड टेक्स से भी पूर्ण छूट दी जाएगी।  

EV Manufacturing कंपनी को फायदा – झारखण्ड EV पॉलिसी के तहत राज्य में शुरूआती 2 वर्षो में प्रोडक्शन यूनिट्स लगाने वाली कंपनी को 2 करोड़ से लेकर 30 करोड़ तक की सब्सिडी दी जाएगी।  

तो ये थी EV पॉलिसी से जुडी सभी प्रकार की जानकारी।  अगर आप भी झारखण्ड राज्य के निवासी है तो आपके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदना अब और भी लाभदायक हो गया है। 

Read More :- UP EV Policy : इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर मिलगी 1 लाख तक की छूट 

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Cittadinus
  • Barock Spiegel
  • Big time
  • Convey
  • la magicienne quadridactyle
  • X-berg
  • Order
  • French window
  • Dédale vantant ses œuvres à Pasiphaé

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest