अगले साल भारत में Citroen लॉन्च करने वाली है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार- Citroen E C3 . सिंगल चार्ज में देगी 300 Km से ज्यादा की रेंज और मिलेगी बहुत कम कीमत में।
Citroen India:–
Citroen मुख्य रूप से फ्रेंच की ऑटोमेकर कंपनी है। कंपनी की और से ग्लोबल मार्किट में C3 मॉडल की कार आती है। कंपनी अब इस कार को इलेक्ट्रिक रूप में लाना चाहती है। कंपनी इसे जल्द ही भारत में लांच करने की योजना बना रही है। कंपनी इसे EC3 नाम से लेकर आने वाली है।
Citroen EC3 इलेक्ट्रिक कार
कंपनी के सीनियर मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी की वे अपनी पेट्रोल कार C3 को इलेक्ट्रिक रूप देकर भारत में लॉन्च करने वाले है। Citroen इस इलेक्ट्रिक कार को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। बात करते है ये इलेक्ट्रिक कार भारत में कब और किस कीमत पर लांच होगी।
Citroen E C3 Launch in India:-
Citroen इस इलेक्ट्रिक कार को अगले साल भारत में लॉन्च करने वाली है। पहले रिपोर्ट्स थी की कंपनी इसे जुलाई महीने में लॉन्च कर लेकिन अभी मिली ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबित कंपनी इसे नए साल की शुरुआत में जनवरी 2023 में भारत में लॉन्च कर सकती है। ये इलेक्ट्रिक कार लांच होने के बाद भारत में कई बड़ी इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देगी।
Read More:- भारत में जल्द आ रही है ये 10 लाख से सस्ती इलेक्ट्रिक कार | Upcoming EV Under 10 Lakh
Tata Tiago EV से मुकाबला:-
लॉन्च के बाद EC 3 भारत में सबसे बड़ी टक्कर टाटा टिआगो EV को देगी। भारत में काम कीमत की इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अभी बहुत कम विकल्प मौजूद है। यहाँ खास करके सबसे बड़ा नाम टिआगो EV का आता है। अगर ये इलेक्ट्रिक कार भी कम कीमत पर लॉन्च हो गयी तो टिआगो EV को बड़ी टक्कर देगी।
भारत में कीमत :-
अभी तक भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। कंपनी की और से इसके पेट्रोल मॉडल C3 से इसे थोड़ा प्रीमियम लेवल की कार बनाई जा सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 से 12 लाख रूपए हो सकती है। भारत में इस सेगमेंट की बहुत कम इलेक्ट्रिक कारें मौजूद है।
Citroen E C3 बैटरी पैक और रेंज:-
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक कार के स्पेसिफिकेशन्स को जारी नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबित इस इलेक्ट्रिक कार में 30.2kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। इसके अलावा इसमें फ़ास्ट चार्जर की भी सुविधा भी मिलती सकती है। रेंज की बात की जाये तो उम्मीद लगाई जा रही है ये इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज करने पर 300 Km से ज्यादा की रेंज देगी।
Read More:- भारत में आ रही है BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर
Add comment