E-Vehicle Info

भारत में आ रही है BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर

https://e-vehicleinfo.com/hindi/bmw-ce-04-electric-scooter/

BMW भारत में जल्दी ही लॉन्च करने वाली CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को। जानिए किस कीमत पर मिलेगा ये लक्ज़री इलेक्ट्रिक स्कूटर।  


भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट में पिछले कुछ सालो से तेज़ी पकड़ने लगे है।  जहा एक तरफ भारत में लोगो ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाना शुरू किया है और साथ ही सरकार ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति जागरूकता दिखाई है।  अब  भारत में कई बड़ी कम्पनियाँ जो पेट्रोल/डीजल वाहनों का निर्माण करती थी उन्होंने भी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ अपना ध्यान लगाया है। इसी का परिणाम है की अब भारत में लगातार नए इलेक्ट्रिक व्हीकल शोकेस हो रहे है।  विशेषकर इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट ने सबसे ज्यादा तेज़ी पकड़ी है।  आज हम बात करेंगे एक ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की जो बहुत जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है।  

BMW:- बीएमडब्लू ग्लोबल ऑटो मार्किट में लक्ज़री और प्रीमियम सेगमेंट की गाड़िया बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने कुछ समय पहले ग्लोबल मार्केट में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे अमेरिका के बाज़ारो में लॉन्च किया था और ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अमेरिका की सड़को पर दौड़ रहे है।  अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च करने की योजना बनाई है।  इसका नाम BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर है।  


BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर

कंपनी ने जब इस इलेक्टिक स्कूटर को अमेरिका के मार्केट में लॉन्च किया था उस समय भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट नया-नया पनपना शुरू हुआ था। भारत में केवल कुछ चुनिंदा कंपनी थी जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाती थी। कंपनी ने इसे अमेरिका में 11 हजार अमेरिकी डॉलर में लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लेकर आने की तैयारी में है , बात करते है इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिज़ाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की।  साथ ही जानेंगे की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में इस कीमत पर लॉन्च होगा ?

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लुक & डिज़ाइन:- 

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक प्रीमियम सेगमेंट का इलेक्ट्रिक स्कूटर है।  देखने में ये परम्परागत इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से बिलकुल अलग दिखता है।  ये बड़ी बॉडी स्ट्रक्चर के साथ आता है। जो आपको किसी एडवेंचर बाइक के जैसी फील देता है। CE 04 में एक कॉम्पैक्ट फ्रंट एप्रन, बड़े साइड पैनल और बेंच जैसी सीट के साथ एक लीन टेल सेक्शन है। बीएमडब्ल्यू ने सीई 04 ई-स्कूटर में स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी शामिल किए हैं जो साइड के साथ-साथ फ्रंट में भी स्थित हैं। टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ एक हवादार मोबाइल चार्जिंग कम्पार्टमेंट भी है।

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर फीचर्स :-

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अमेरिका में 2020 के लॉन्च हुआ था लेकिन उस समय भी इसे हाईटेक फीचर्स से लेस बनाया गया था।  इस इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलने वाले फीचर्स है – 

  • ट्रैक्शन कण्ट्रोल सिस्टम
  • तीन राइडिंग मोड  – Eco, Road and Rain
  • 10.25 इंच, हाई -रिज़ॉल्यूशन टीएफटी डिस्प्ले
  •  फुल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • Navigation
  • LED Headlamp 
  • Keyless Ride 
  • ABS, ASC 

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर स्पेसिफिकेशन्स:- 

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर लिक्विड-कूलिंग सिस्टम वाले बैटरी पैक के साथ आता है।  जिससे बैटरी में हीट पैदा होने का और आग लगने का डर नहीं रहता।  

बैटरी पैक- इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.9kWh का lithium-ion बैटरी पैक मिलता है।  

पावर- इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में  15kW (20hp) का Rated पावर और 31 kW (42hp) का अधिकतम पावर मिलता है।  

चार्जिंग- ये इलेक्ट्रिक स्कूटर  2.3kW के स्टैण्डर्ड चार्जर से फुल चार्ज होने में 4 hours और 20 minutesका समय लेता है। वही इसमें 6.9kW के fast charger की भी सुविधा मिलती है जो केवल 1 hour 40 minutes के समय में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है।

टॉप स्पीड- इस इलेक्ट्रिक की टॉप स्पीड 120km/ph की है।  

Acceleration- 0-50km/ph की स्पीड पकड़ने में केवल 2.6sec का समय लगाता है।   

रेंज- एक बार फुल चार्ज करने पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर  130km की रेंज  है। 

Battery Pack  8.9kWh lithium-ion
Top Speed   120 km/ph
Range  130 km/charge
Price  $11,795/-

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर कीमत- 

BMW दुनियाभर में अपने महंगे व्हीकल्स के जानी जाती है।  बाकि गाड़ियों के मुकाबले BMW की कीमते ज्यादा रहती है जिसका कारण है कंपनी बड़े ब्रांड वेल्यू के साथ आती है। इन्होने अमेरिकी मार्केट में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 11,795 डॉलर की कीमत पर लॉन्च किया था जिनकी भारतीय रूपए में कीमत 9.50 से 10 लाख रूपए होती है।  आपको एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ये कीमत ज्यादा लग सकती है लेकिन क्योंकि BMW प्रीमियम सेगमेंट के व्हीकल बनाता है तो इनकी कीमते अक्सर ज्यादा रहती है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी कीमतों के लिए कोई ऑफिसियल आंकड़ा जारी नहीं किया है। 

Read More:- 590 Km Range देने वाली BMW i4 Electric Sedan हुई launch

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Bird of Paradise
  • Orchid & flying plane
  • Suzy
  • Orchid
  • Market
  • Orchid ##
  • Old market
  • Orchid #
  • Hibiscus

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest