लगातार दूसरे महीने ओला इलेक्ट्रिक ने बेचे 20 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर। नवंबर महीने में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी।
ओला इलेक्ट्रिक
भारतीय ऑटो मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक दिन-प्रतिदिन नए मुकाम हासिल कर रही है। अभी अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल टू-व्हीलर सेगमेंट की बात की जाये तो ओला इलेक्ट्रिक नाम टॉप पर आता है। कंपनी ने अगस्त 2021 में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च किया था। उसके बाद से कंपनी ने पीछे मूड के नहीं देखा है। कंपनी रोज नए कीर्तिमान हासिल करती जा रही है। ओला अब तक भारत में 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बेच चुकी है।
नवम्बर में बेचे 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर –
ये लगातार दूसरी बार है जब ओला इलेक्ट्रिक ने एक ही महीने में 20 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल की है। इससे पहले अक्टूबर 2022 में भी ओला ने 20 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल की थी। ओला ने इस महीने भी (नवम्बर 2022) 20 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की यूनिट Sell की है। इस बात की जानकारी ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर & CEO भाविश अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी।
Our sales crossed 20000 again in Nov. Largest EV company in India by a margin! Huge thanks to our customers.
From 1400 EVs in June 2021, to 90% EV share today, #EndIceAge is complete in the premium scooter segment! Transition to EVs will be 100% in all 2W segments by end 2025! pic.twitter.com/8dRHcxaxnd
— Bhavish Aggarwal (@bhash) December 1, 2022
क्या है भाविश अग्रवाल का कहना –
ओला के फाउंडर & CEO ने आज जब अपने ट्विटर हैंडल पर ओला इलेक्ट्रिक की नवंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट शेयर की तब बताया की “कैसे ओला ने अपने लॉन्चिंग के पहले महीने में 1400 EV की सेल्स से लेकर 20 हजार यूनिट्स की सेल तक का सफर तह किया है। अब भारत में ICE युग का अंत नजदीक है। प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में लोग आज भी ICE की बजाय EV की तरफ बढ़ सकते है बस इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में विश्व स्तर पर विकल्पों की कमी है। एक बार लोगो को उचित विकल्प मिल जाये वे अपना ध्यान इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ जरूर लगाएंगे।”
साथ ही भाविश ने कहा की हमारा लक्ष्य 2025 तक टू व्हीलर सेगमेंट में 100% इलेक्ट्रिक व्हीकल करने का है।
S1 एयर की भारी डिमांड –
पिछले दो महीने में कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल्स में बड़ा उछाल देखने मिला है। इसके पीछे एक बड़ा कारण कंपनी की और से हाल ही लांच किया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 एयर है। ओला ने 22 oct. को भारतीय बाज़ारो में अपना तीसरा और सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला S1 एयर लॉन्च। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट में भारी डिमांड चल रही है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल 85 हजार रूपए की कीमत में आता है। लेकिन मार्केट में उपलब्ध किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को रेंज और फीचर्स के मामले में टक्कर देने में सक्षम है।
Specification | Ola S1 Air |
Price | ₹ 84,999 |
Range (ARAI/True) | 101/76 km |
Top Speed | 85 km/ph |
Read More:- ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग कैसे करे: Ola Electric Booking
Add comment