MG Motor लेकर आई है नया इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक। ऑस्ट्रेलिया के बाज़ारो में पेश। जानिए सिंगल चार्ज में कितनी रेंज देगा। क्या रहेगी इसकी बाज़ारो में कीमत।
MG Motor
MG ग्लोबल लेवल पर फोर व्हीलर के निर्माण के लिए जानी जाती है। ये एक ब्रिटिश ऑटो मेकर कंपनी है। MG ग्लोबल लेवल पर फ्यूल के साथ साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी जानी जाती है। कंपनी अभी मार्केट में एक नए इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के साथ आई है। जिसे E T60 नाम दिया गया है। बात करते है इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक की।
MG E T60 इलेक्ट्रिक पिकअप
MG मोटर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में खास करके अपनी इलेक्ट्रिक कार से जानी जाती है। अब इन्होने अपनी लाइन-अप में इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को भी शामिल करने जा रहे है। कंपनी ने इसकी शरुआत ऑस्ट्रेलियाई मार्केट से की है। यहाँ उन्होंने अपने पहले इलेक्ट्रिक पिकअप को Show-Case किया है। ये इलेक्ट्रिक ट्रक मार्केट में शानदार फीचर्स और परफॉरमेंस के साथ आता है।
MG इलेक्ट्रिक पिकअप फीचर्स –
बात करते है इस इलेक्ट्रिक पिक-अप में मिलने वाले शानदार फीचर की जो इसे और भी खास बनाते है।
- ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर्स
- लेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स
- 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एपल कार प्ले और एंड्राइड सपोर्ट
- चार स्पीकर्स
- रिवर्स कैमराएलईडी टेल लाइट्स
- छह एयरबैग
- ब्रेक असिस्ट
- एबीएस
- ईबीडी
- हिल डिसेंट और हिल एसेंट कंट्रोल्स
- ट्रैक्शन कंट्रोल
- ईएसपी और ADAS
MG इलेक्ट्रिक पिकअप स्पेसिफिकेशन –
ये इलेक्ट्रिक पिक-अप शानदार बैटरी पैक और रेंज के साथ आता है। बात करते है इसके स्पेसिफिकेशन की –
बैटरी और चार्जर- इस इलेक्ट्रिक पिक-अप किक बैटरी को चार्ज करने के लिए हमे AC और DC दोनों ही प्रकार की सुविधा मिलती है। जिसमे अगर इस इलेक्ट्रिक पिक-अप को AC चार्जर से चार्ज किया जाये तो ये फुल चार्ज होने में 9 घंटे का समय लेती है लेकिन अगर इसे 80 kW के DC फ़ास्ट चार्जर से चार्ज किया जाये तो ये केवल 45 मिनट के समय में ० से 80 % तक चार्ज हो जाता है।
रेंज- इस इलेक्ट्रिक पिक-अप को अभी केवल ऑस्टेलिया में पेश किया है। ये ई-पिकअप एक बार फुल चार्ज करने पर 330 Km की राइडिंग रेंज Provide करता है।
क्या है MG इलेक्ट्रिक पिकअप इसकी कीमत :-
ये ई-पिकअप अभी केवल ऑस्ट्रिया में उपलब्ध है और इसकी कीमत को अगर भारतीय मुद्रा में बदला जाये तो ये लगभग 51 लाख रूपए की कीमत पर मिलता है।
MG इलेक्ट्रिक पिकअप भारत में लॉन्च :-
ये इलेक्ट्रिक पिकअप पहले थाईलैंड में एक्सटेंडर नाम से बहुत फेमस रहा है। इसकी थाईलैंड में सफलता को देखते हुए कंपनी ने इसे ऑस्टेलिया में भी पेश किया है। जहा तक बात रही भारतीय मार्केट की तो अभी तक कंपनी के पास कोई पुख्ता प्लान नहीं है इसे भारत में लॉन्च करने को लेकर। लेकिन अगर आने वाले समय में भारत में इलेक्ट्रिक पिकअप की डिमांड बढ़ती है तो कंपनी इसे जरूर मार्केट में लेकर आ सकती है।
Read More:- जल्द आ रहा है भारत में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर : TVS Creon
Add comment