BYD Atto 3 को मिली एक महीने में 1500 से ज्यादा बुकिंग। कंपनी अगले महीने के इसकी डिलीवरी भी शुरू करने वाली है।
BYD Atto 3
BYD एक चाइनीज ऑटोमेकर कंपनी है। BYD ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Atto 3 को लॉन्च किया था। कंपनी की इस पहली इलेक्ट्रिक SUV ने अपने लॉन्च के महीने से कम के समय शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।
BYD Atto 3 की 1500 से ज्यादा बुकिंग:-
कंपनी ने इस बात की जानकारी दी की इस इलेक्ट्रिक SUV ने 1500 से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च हुए अभी एक महीने का समय भी पूरा होना है। ऐसे में अभी से बुकिंग की ये संख्या कंपनी के लिए बड़ी सफलता है। ये इलेक्ट्रिक SUV प्रीमियम सेगमेंट में कई बड़ी इलेक्ट्रिक SUV जैसे MG ZS EV और Hyundai Kona EV को कड़ी टक्कर देती है।
BYD Atto 3 की जनवरी 2023 से डिलीवरी शुरू:-
कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी है की इसकी डिलीवरी अगले साल की शुरुआत में होने वाले ऑटो एक्सपो के बाद में जनवरी के आखिर में शुरू करने वाली है। कंपनी इसकी बुकिंग अक्टूम्बर से ही शुरू कर दी थी। लेकिन इसकी डिलीवरी का समय कंपनी ने लॉन्च के समय से जनवरी 2023 बता रखा है। इसे 50 हजार रूपए की टोकन कीमत पर बुक किया जा सकता है।
BYD Atto 3 है सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक:-
इस इलेक्ट्रिक SUV के अधिक चर्चा में रहने के पीछे एक बड़ा कारण इसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स है। ये भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक होने वाली है इस बात की पुष्टि इससे होती है की Euro NCAP के द्वारा इसको पूरी 5 Star Rating मिली है। ये गाड़ियों जो क्रैश Test में सबसे बेहतरीन परफॉर्म करती है केवल उन्हें ही 5 Star Rating मिलती है। बच्चो की सुरक्षा में इसे 89 प्रतिशत रेटिंग मिली है। Safety Assistant में इसे 74 प्रतिशत रेटिंग और कमजोर सड़क उपयोगकर्ता के लिए 69 प्रतिशत रेटिंग दी गई है।
BYD Atto 3 स्पेसिफिकेशन्स:-
Battery Pack | 60.48kWh Lithium Ion |
Motor & Torque | 204 PS & 310Nm |
Charging Time | 0 to 80% In 50 Minutes |
Accelaration | 0 to 100 Km/ph in 7.3 sec. |
Range | 521 Km/Charge |
Read More:- BYD ने भारत में लॉन्च की 521 Km से ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक SUV: Atto3
Add comment