Ultraviolette ने आज लॉन्च किया भारत में 307 Km से भी अधिक रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक बाइक। जबरदस्त लुक और शानदार फीचर्स से भरपूर है ये इलेक्ट्रिक बाइक। Revolt, Oben Rorr, और Tork Kratos से करेगी सीधा मुकाबला।
Ultraviolette Automative
Ultraviolette Automative बेंगलुरु में स्थित एक इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी है। Ultraviolette के फाउंडर नारायण सुब्रमण्यम और नीरज राजमोहन है।कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक बाइक लांच किया हैं। इस इलेक्ट्रिक बाइक को Ultraviolette F77 का नाम दिया गया है।
Ultraviolette F77:-
Ultraviolette ने इस इलेक्ट्रिक बाइक को आज भारत में लॉन्च किया। इस इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने भारत में पहले ही अनवील कर लिया था। लेकिन इसके लॉन्चिंग का इंतज़ार था। कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक पर पिछले 5 साल से रिसर्च कर रही थी। पिछले महीने कंपनी ने इसके अनवील के साथ ही बुकिंग भी शुरू कर दी थी। आज हम बात करेंगे इस इलेक्ट्रिक बाइक फीचर्स , लुक और स्पेसिफिकेशन के बारे में। जो कंपनी ने इसके लॉन्चिंग समय पर बताये है।
Ultraviolette F77 लुक & डिज़ाइन:-
ये इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट स्पोर्टी लुक के साथ आती है। देखने में ये इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में उपलब्ध किसी भी पेट्रोल स्पोर्टी बाइक को टक्कर देने में सक्षम है।
आएगा तीन अलग वैरिएंट्स में –
इस इलेक्ट्रिक बाइक को तीन अलग – अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। जिसमे एयरस्ट्राइक, लेजर और शैडो ये तीन वैरिएंट शामिल है। ये इलेक्ट्रिक बाइक तीनों अलग वैरिएंट में अलग-अलग परफॉर्मेंस देती है।
Ultraviolette F77 फीचर्स:-
इसे शानदार Modern फीचर्स से भरपूर बनाया गया है बात करते है इस इलेक्ट्रिक बाइक में मिलने वाले बेहतरीन फीचर्स की –
- LTE Connectivity
- 9-axis Internal Maasurent Unit (IMU)
- Temprature,Voltage And Current Sensor
- Navigation And Maps
- Active Tracking and Efficiency Mapping
Ultraviolette F77 स्पेसिफिकेशन:–
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक के स्पेसिफिकेशन की जानकारी इसके अनवील के समय ही साझा कर दिए थे। बाकि के स्पेसिफिकेशन की जानकारी को लॉन्चिंग पर साझा की है। जानते है इस इलेक्ट्रिक बाइक के बैटरी पैक , रेंज और टॉप स्पीड के बारे में –
बैटरी पैक –ये भारत की सबसे बड़ी बैटरी पैक वाली इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमे 10.3 kWh का बैटरी पैक देखने को मिलता है। इसकी बैटरी पर 8 साल की वारंटी भी मिलती है।
मोटर पावर – इलेक्ट्रिक बाइक में हमे 30 kW पावर की मोटर देखने मिलती है जो 100 Nm का पीक टार्क जनरेट करती हैं।
चार्जिंग टाइम – इस इलेक्ट्रिक बाइक में दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते है पहला बूस्ट और दूसरा स्टैण्डर्ड। इसे चार्ज करना किसी मोबाइल , लैपटॉप को चार्ज करने जितना आसान है। ये 1 घंटा चार्ज करने पर 75Km का सफर तह करता है।
टॉप स्पीड – ये एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक बाइक होने वाली है जिसकी टॉप स्पीड हमे 150 Km/charge की देखने मिलती है।
Acceleration:- ये इलेक्ट्रिक बाइक 0 से 60 Km की स्पीड पकड़ने में 2.95 सेकंड का समय लेती है और 0 से 100 Km पकड़ने में 7.8 सेकंड का समय लेती है।
रेंज – किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल का सबसे महत्वपूर्ण स्पेक्स उसकी रेंज होती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में हमे 307 Km/charge की राइडिंग रेंज देखने मिलती है। जो इंडिया में Revolt, Metter & Tork Kratos जैसी कई बड़ी इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी को टक्कर देगी।
Ultraviolette F77 की भारत में कीमत:-
ये इलेक्ट्रिक बाइक दो रूप में मार्केट में आएगी एक इसके F77 Recon और दूसरा F77 ओरिजिनल। इसका दोनों ही मॉडल की अलग – अलग कीमत और फीचर्स है। इसका Recon मॉडल 4,55,000/- की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलेगा वही इसका ओरिजिनल F77 मॉडल 3,80,000/- की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलेगा।
Specs. | F77 Original | F77 Recon |
Power | 27 kW (38.8 hp) | 29 kW (36.2 hp) |
Torque | 85 Nm | 95 Nm |
Battery Pack | 7.1 kWh | 10.3 kWh |
Range | 206 Km/charge | 307 Km/charge |
Ride Away Price | 9,500/- | 11,000/ |
Ex-Showroom Price | 3,80,000/- | 4,55,000/- |
Ultraviolette F77 Booking:-
इसकी बुकिंग से संबंधित सारी जानकारी कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है जहा से आप इसे आज ही बुक करा सकते है।
Ultraviolette F77 Photos:-
Add comment