E-Vehicle Info

भारत में बनी EV देगी बड़ी कम्पनियों को टक्कर : Pravaig Defy EV

https://e-vehicleinfo.com/hindi/pravaig-defy-ev/

भारत में बनी इलेक्ट्रिक SUV Pravaig Defy EV अब देगी कई बड़ी EV कम्पनियों को टक्कर।  भारत की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक SUV बन सकती है।  जल्द आ रही है इंडियन मार्केट में।  

इंडियन मार्केट में पिछले कुछ समय से नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लॉन्च होने का दौर जारी है।  कई नई कंपनी अब EV सेक्टर में आ चुकी है। कुछ पुराणी कंपनी भी जो अपने फ्यूल वाहनों से जानी जाती थी वे भी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंटर कर रही है।  भारतीय EV बाज़ार में अब ऐसी ही एक कंपनी सुर्खिया में है जिसका नाम है -Pravaig Dynamics . 

Pravaig Dynamics 

ये बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित एक इंडियन स्टार्ट-अप कंपनी है जिसने अपना पहला रिसर्च & डेवलपमेंट सिस्टम साल 2011 में जयपुर में शुरू किया था। कंपनी अब भारतीय बाजार के लिए एक नई इलेक्ट्रिक SUV लेकर आने वाली है।  कंपनी इंडिया में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लेकर आने वाली है जिसका नाम – Pravaig Dainy दिया गया था। ।  इससे पहले कंपनी भारतीय बाज़ारो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक Sedon का प्रोटोटाइप लेकर आई थी जिसे – Pravaig Extinction MK1 का नाम रखा था।  लेकिन ये केवल प्रोटोटाइप ही बन कर रह गया लेकिन अभी तक इंडियन मार्किट में लॉन्च नहीं हो पाई है।अभी कंपनी एक इलेक्ट्रिक SUV के Concept के साथ आई है।  बात करते इस नई SUV की जिससे क्या उम्मीदें लगाई जा रही है ?

Pravaig   Defy EV लुक और डिज़ाइन 

कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV के डिज़ाइन पर काफी काम किया है जहा इसमें रेंडरिंग शार्प स्टाइल को Add किया गया है, जिससे की ये इलेक्ट्रिक SUV देखने में रेंज रोवर की तरह दिखाई देती है। ये कंपनी की और से एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसे कंपनी ने फ्लैगशिप किलर बताया है।  कार को बिलकुल लक्ज़री SUV की तरह डिज़ाइन किया गया है।  जो इसे कई बड़ी लक्ज़री इलेक्ट्रिक SUV की प्रतिद्वन्द्वी बनाती है।  

Pravaig Defy EV फीचर्स 

कम्पनी का कहना है ये इलेक्ट्रिक SUV कई Modern फीचर्स के साथ मार्किट में आएगी।  बात करते है इसके कुछ शानदार फीचर्स की – 

  •  टच स्क्रीन डिजिटल डिस्पले
  • डेवियलेट साउंड सिस्टम 
  • ओटीए अपडेट के साथ सॉफ्टवेयर बेस्ड फीचर्स
  • 5G और 6G अपडेट
  • ऑन-बोर्ड वाईफाई 
  • लैपटॉप के लिए 15-इंच का डेस्क 
  • एक लिमोसिन पार्टीशन 
  • चार्जिंग डिवाइस के लिए 220V सॉकेट 
  • PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ एक एयर क्वालिटी इंडेक्स
  • वैनिटी मिरर 
  • USB सॉकेट और वायरलेस चार्जिंग 

Pravaig Defy EV स्पेसिफिकेशन 

अभी तक मिली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये EV  भारत की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है। बात करते है इसके मोटर पावर  , रेंज और चार्जिंग टाइम की –

मोटर पावर & टार्क  इस इलेक्ट्रिक SUV में हमे 402 hp की मोटर देखने को मिलती है जो की 620 Nm का टार्क जनरेट करती है।  

Top Speed वाहन निर्माताओं का कहना है की ये इलेक्ट्रिक SUV 210 Km/ph की Top Speed को छू सकती है। साथ ही ये EV 0 से 100 Km की स्पीड तह करने में केवल 4.9 सेकंड का समय लगाती है। जो इसे भारत में सबसे तेज़ Accelaration वाली इलेक्ट्रिक SUV में से एक बनाता है।  

चार्जिंग टाइम – इसकी बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 30 मिनट का समय लेती है। 

रेंज – Pravaig Dyamics की जानकारी के अनुसार ये इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज करने पर 504 Km के करीब रेंज Provide करेगी।  जो इसे भारत में Longest रेंज इलेक्ट्रिक SUV की लिस्ट में डालता है।

Color Options:-

 

Read More:- आ गयी भारत में बनी दमदार इलेक्ट्रिक बाइक : Matter Electric Bike

Pravaig Defy EV Price In India 

अगर हम इस इलेक्ट्रिक SUV के कीमतों की बात करे तो कंपनी ने अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया है।  इसके चलते इसकी कीमतों को लेकर अभी तक कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है।  

Pravaig Defy EV Launch In India 

प्रवेग डेफी इसी महीने भारत में लॉन्च होने जा रही है।  कंपनी के बताये अनुसार ये इलेक्ट्रिक SUV भारत में 25 नवंबर को लॉन्च होने वाली है।  इसके लॉन्च के बाद ही इसके और फीचर्स के बारे मे जानकारी मिल पाएंगी।  

 

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Peacock serenade
  • Beauty contest spot
  • Mockingbird
  • Kids
  • Pilastre
  • Clef de voûte
  • Black bird is free
  • The bridge
  • Panama

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest