E-Vehicle Info

जल्द आ रहा है 200 Km की रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक बाइक : Mantis ORXA इलेक्ट्रिक बाइक

https://e-vehicleinfo.com/hindi/mantis-orxa-electric-scoter/

जल्द ही इंडियन मार्किट में आने वाला है Mantis ORXAइलेक्ट्रिक बाइक जो देगा 200 Km से ज्यादा की रेंज।  जानिए कब और किस कीमत पर आएगा ये इलेक्ट्रिक बाइक ? 

Orxa Energies:- 

Orxa बेंगलुरु स्थित EV स्टार्ट-अप कंपनी है। कंपनी ऑटो एक्सपो 2020 में अपने पहले इलेक्ट्रिक बाइक Mantis को शोकेस किया था। लेकिन उसके बाद से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई खबर नहीं आई थी।  अब एक बार फिर ये इलेक्ट्रिक बाइक सुर्खियों में है।  जानते है इस इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्चिंग अपडेट और स्पेसिफिकेशन के बारे में 


Mantis Orxa इलेक्ट्रिक बाइक

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को हर साल की तरह इस साल भी गोवा में होने वाले IBW (इंडियन बाइक व्हील) में शोकेस किया गया है।  जब इसे पहली बार 2020 के ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था और 2022 के IBW में देखा गया उसमे फर्क आया है।  कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ बदलाव किये है।  इसे जब पहली बार शोकेस किया गया था तब से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की परफोेमेन्स , रेंज और डिज़ाइन ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया था।  खास करके इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिज़ाइन को लोगो ने बहुत पसंद किया था।  

Mantis Orxa डिज़ाइन:- 

ये इलेक्ट्रिक बाइक देखने में शानदार लुक के साथ आता है।  जिसमे आगे की तरफ ड्यूल हेडलाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। ये इलेक्ट्रिक बाइक बहुत ही Aggresive लुकिंग के साथ आता है। इसका बैटरी पार्ट पूरी तरह से एक्सपोज़ हुआ मिलता है।  कंपनी ने IBW 2022 में शोकेस की गयी इलेक्ट्रिक बाइक में बहुत सारे बदलाव किये है।  आइये जानते है इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुडी स्पेसिफिकेशन के बारे में – 

Mantis Orxa परफॉर्मेंस :-

कंपनी ने 2020 वाली इलेक्ट्रिक बाइक के परफॉर्मेंस में बदलाव करके इसे नया रूप दिया है।  बात करे पावर की तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में पहले 25kW का पावर मिलता था लेकिन कंपनी ने अभी इसमें बदलाव किया है और अब इस इलेक्ट्रिक बाइक में हमे 29 kW का Peak Power देखने को मिलता है और इसका continues power 18 kW का रहने वाला है।  

Mantis Orxa स्पेसिफिकेशन:-

Battery Pack 9 kWh
Top Speed 140 Km/ph
Charging Time  5 To 5.30 hrs
Range  200 Km/charge

टॉप स्पीड:- कंपनी ने अपने पुराने मॉडल के मुकाबले इस नए मॉडल में टॉप स्पीड पर काम किया है।  इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 140 Km/ph की टॉप स्पीड देखने मिलेगी।  

अक्सेलरेशन:- कंपनी का दावा है की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 100 Km की टॉप स्पीड पकड़ने में केवल 8 सेकंड का समय लेती है। जहा एक तरफ बाकि के इलेक्ट्रिक बाइक 0 से 60-70 Km/ph की टॉप स्पीड पकड़ने की बात करती है वही Orxa 0 से 100 Km/ph की टॉप स्पीड की बात कर रही है।  

चार्जिंग टाइम:– ये इलेक्ट्रिक स्कूटर दो अलग अलग चार्जिंग सुविधा के साथ मिलता है। इसमें DC फ़ास्ट चार्जर और AC Standard चार्जर दोनों की सुविधा मिलती है।कंपनी का कहना है की ये इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने में 5 से 5.30 घंटे का समय लेगी।  

बैटरी पैक:- इसमें हमे 9 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है।  इसमें विशेष ध्यान देने वाली बात ये है की कंपनी ने जब 2020 में इसे शोकेस किया था तब इसमें रिमूवेबल बैटरी का इस्तेमाल किया था लेकिन इस बार कंपनी ने इसमें फिक्स बैटरी पैक का प्रयोग किया है जो की एक एकेस्टरिक बाइक सेगमेंट के नजरिये से अच्छी बात है।  

रेंज:- अगर आप शहर में रहते है और 60 से 70 किलोमीटर की स्पीड से इलेक्ट्रिक बाइक को चलाते है तो ये 200 Km/charge से ज्यादा की रेंज Provide कर सकती है लेकिन वही हम हाईवे पर टॉप स्पीड से ड्राइव करते है तो 150 से 160 Km की रेंज तब भी दे सकती है।  

कब होगी डिलीवरी शुरू:- 

अभी के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है की इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी को लेकर है।  कंपनी को इस इलेक्ट्रिक बाइक को शोकेस किये हुए 3 साल होने को आ गए है लेकिन अभी तक इसकी डिलीवरी को लेकर कोई अपडेट नहीं है। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी डिलीवरी की नई टाइम लाइन जारी की है। कंपनी ने बताया की जून 2023 से ये इलेक्ट्रिक बाइक भारत में मिलना शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक की टेस्ट राइड भी शुरू करने जा रही है। कंपनी इसकी टेस्ट राइड अगले महीने यानी की जनवरी 2023 से शुरू करने जा रही है।  

Mantis Orxa कीमत :- 

कम्पनी की और से इसकी कीमतों को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। अगले साल से जब ये इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में आ जायेगा इसकी कीमतों का खुलासा भी कंपनी तभी करेगी।  

Read More:- आ गयी भारत में बनी दमदार इलेक्ट्रिक बाइक : Matter Electric Bike

Harshwardhan Singh

Hey! This is Harshwardhan Singh from Rajasthan. Mastered in Hindi literature and Philosophy. Working in the EV industry Since 2020. an EV Enthusiast.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Camping masters
  • Rodeo beach sombrero biker
  • Latinos
  • Walking the mobile phone
  • Hammock forest
  • Cuando calienta el sol
  • Washington Palm
  • Trolley #
  • Cape Florida

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest