E-Vehicle Info

Mahindra ने लांच किया अपनी इलेक्ट्रिक XUV 400 का टीज़र वीडियो और लुक, जल्द आएगी भारतीय बाज़ारो में ।

https://e-vehicleinfo.com/hindi/mahindra-launched-teaser-video-and-look-of-its-electric-xuv-400/

महिंद्रा ने लांच किया भारत में आने वाली अपनी इलेक्ट्रिक XUV 400 का टीज़र वीडियो।  साथ ही दिखी इस नई इलेक्ट्रिक XUV की पहली झलक।  400 Km से भी ज्यादा की Range देगी ये XUV . भारत में Tata Nexon EV को टक्कर देने के लिए जल्द ही आ रही है बाजार में। 

महिंद्रा & महिंद्रा  मोटर्स – महिंद्रा को भारत में XUV स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है।  भारतीय बाज़ारो में अपनी पेट्रोल / डीजल XUV के दम पर कंपनी ने  खासी Popularity हासिल की है।  अब कंपनी अपने इसी दबदबे को इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी लाना चाहता है।  इसके लिए कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के जरिये EV मार्किट में Enter किया था और आज भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर इसी कंपनी के मौजूद है।  अब कंपनी अपने अगले लक्ष्य के रूप में इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर को मार्किट में उतारने जा रही है।  महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक एसयूवी की अपनी फ्यूचर लाइन को बढ़ावा देने के लिए यूके में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था. इसमें XUV.e8 या XUV 800, XUV e.9 या XUV 900 जैसे मॉडल और इसके बॉर्न इलेक्ट्रिक रेंज के तीन और ई-एसयूवी कॉन्सेप्ट शामिल हैं।  महिंद्रा ने हाल ही में नई स्कार्पियो N और स्कार्पियो क्लासिक लांच की थी। 


XUV 400 का टीज़र किया गया लांच :महिंद्रा एंड महिंद्रा मोटर्स ने बुधवार गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार XUV 400 का टीज़र लांच किया गया।  इस इलेक्ट्रिक कार के टीज़र को आनंद महिंद्रा जी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया और लिखा की “ आज एक बहुत ही सुबह दिन है और इसलिए जल्द ही एक और पर्दा उठाने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।” उनका तात्पर्य था की इस शुभ अवसर पर इस नई XUV की घोषणा करते हुए खुसी हो रही है।  

इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर बाजार में पहले से काफी ज्यादा उत्साह था और अब जाकर इसका टीज़र लांच हुआ है।  जिसके बाद से लोगों में इस इलेक्ट्रिक XUV को लेकर और भी दिलचस्पी को देखने को मिल रही है।  

XUV 400 का लुक और स्पेसिफिकेशन :- अब तक की मिली रिपोर्ट्स के अनुसार XUV 400 का लुक XUV 300 से बिल्कुल अलग होगा।  इसमें टैगलाइट को बदल दिया गया है।  साथ ही इसमें बम्पर डिज़ाइन भी होगा।  इसमें नई हेडलाइंस, क्लोज्ड फ्रंट ग्रील और अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकती हैं. इस कार में 2 Battery Pack Option भी देखने को मिलेंगे।  इसकी Battery को लेकर कहा जा रहा है की इसमें ड्यूल बैटरी पैक होंगे जिसमे छोटी बैटरी कम पावरफुल होगी लेकिन बड़ी बैटरी दमदार होगी।  

Range :- रिपोर्ट्स की माने तो ये इलेक्ट्रिक XUV एक बार फुल चार्ज करने पर 300 से 350 Km तक की Range देगी। 

इतने समय से चल रही थी Test-Drive :-  इस नई इलेक्ट्रिक XUV को लेकर खबरे ये है की कंपनी पिछले कुछ हफ्तों से इसकी Test-Drive कर रही थी।  कंपनी द्वारा इसे सभी पैमानों पर खरा पाया गया और उसके बाद इसे लांच करने का फैसला किया गया।  ये XUV कंपनी के भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है।   आसान शब्दों में कहा जा सकता ये  इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा & महिंद्रा का भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य तय करेगी।  इसके लिए इस इलेक्ट्रिक कार की सफलता कंपनी के लिए भी बहुत जरुरी हो जाती है।  

Tata Nexon EV से होगी सीधी टक्कर :- आज भारत में Tata Motors इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट में एक Giant के समान मौजूद है।  Tata ने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अपनी जड़े फैलाई हुई है।  ऐसे में महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनी के लिए Tata Motors एक सीधी चुनौती के  रूप में सामने होगी।  आज भारत में सर्वश्रेष्ठ EV के रूप में Tata Nexon EV को ही देखा जा रहा है।  लांच के बाद से ये EV भारत की सबसे सफल कार के  रूप में सामने आई है।  ऐसे में इस इलेक्ट्रिक XUV के मार्किट मे लांच होने के बाद सीधा मुकाबला Nexon EV से होने वाला है।   

कब होगी भारत में लांच :- रिपोर्ट्स के मुताबित ये इलेक्ट्रिक कार भारत में 8 सितम्बर को लांच होने वाली है। कस्टमर्स में भी इसे लेकर अभी उत्साह है , देखना है की क्या ये इलेक्ट्रिक XUV अपने भरोसे पर खरी उतर पाती है।  

Read More: कब और किस कीमत पर लॉन्च होगी Mahindra की नई इलेक्ट्रिक XUV400

EV Hindi

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Instagram

Instagram has returned empty data. Please authorize your Instagram account in the plugin settings .

Electric Vehicle Info

Categories count color

Advertisement

Small ads

Flickr

  • Garden #
  • Orchid & flying plane
  • Suzy
  • Orchid
  • Market
  • Orchid ##
  • Old market
  • Orchid #
  • Hibiscus

Social Widget

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources.

ThemeForest