Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर: मार्च महीने से होगी डिलीवरी शुरू

Himalayan 2 1536x864 1

कंपनी ने एक बार फिर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One  की डिलीवरी डेट को आगे बढ़ा दिया है। कंपनी अब इसकी डिलीवरी मार्च 2023 से शुरू करने जा रही है।  साथ ही जनवरी महीने से कंपनी इसकी मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने वाली है।

Table of Contents

Simple Energy:- 

सिंपल एनर्जी बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी है।  जिसकी शुरुआत अगस्त 2019 में हुई थी। कंपनी अगस्त 2021 में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को भारत में लॉन्च किया था।  कंपनी ने ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था।  इसको लॉन्चिंग के दौरान मार्केट में शानदार Response मिला था।


Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर 

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में शानदार और हाईटेक फीचर्स के साथ आता है , साथ ही भारत में ओला S1 Pro और Ather 450X जैसे हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देता है। हालाँकि कंपनी ने इसे अगस्त 2021 में लॉन्च कर दिया था लेकिन कंपनी मार्केट में अभी तक इसकी डिलीवरी शुरू नहीं कर पाई है। इससे कस्टमर्स के बीच इसे लेकर खासी निराशा देखी गयी है। अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा की है।

मार्च 2023 से डिलीवरी शुरू:-

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंपल एनर्जी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन की डिलीवरी मार्च 2023 से शुरू करने वाली है।  ये पहली बार नहीं है जब कंपनी ने सिंपल वन की डिलीवरी की घोषणा की है।  इससे पहले भी कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिलीवरी के वादे कर चुकी है।  सबसे पहले कंपनी ने दिसंबर 2021 में इसकी डिलीवरी की बात की थी लेकिन फिर इसे टाल के जून 2022 तक बढ़ा दिया था। लेकिन जून 2022 आने तक कंपनी फिर इसकी डिलीवरी टाइमिंग को बढ़ा कर सितम्बर 2022 कर दिया था।  सितम्बर में भी इसकी डिलीवरी को लेकर कोई अपडेट नहीं आई।

अब कंपनी ने इस बात का खुलासा किया है की वे मार्च 2023 से डिलीवरी शुरू करने वाली है।

जनवरी से शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग –

नई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण का काम भी जनवरी 2023 से शुरू करने जा रही है।  सिंपल एनर्जी का कहना है की कंपनी अभी भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेफ्टी पर काम कर रही है। खास करके इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक स्कूटर के में आग लगने की समस्या के चलते  मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे (MoRTH) ने इलेक्ट्रिक बैटरी की सुरक्षा के लिए कुछ गाइडलाइन जारी की है।  कंपनी इसी पर काम कर रही है जिसके चलते इनके डिलीवरी में देरी हो रही है।

कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी :-

कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्च 2023 में नई कीमतों के साथ लॉन्च कर सकती है।  मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है की कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी करने वाली है।  आपको बता दे की इसकी लॉन्चिंग के समय पर कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.10 लाख रूपए पर लॉन्च किया था।  लेकिन अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ बदलाव किये है।  विशेष कर इसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी बैटरी पर काम किया है।  इसके बाद अब उम्मीद ये लगाई जा रही है की कंपनी इसे नई कीमतों के साथ फिर से लॉन्च कर सकती है।

Simple One Specification:- 

ModesEcoRideDashSonic
Top Speed 50 km/ph68 km/ph85 km/ph105 km/ph
Range 203 km/charge155 km/charge120 km/charge80 km/charge

Leave a Comment